मोहना एलिवेटेड मार्ग का रास्ता साफ, पेयजल लाइन बदलने का काम शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा 225 करोड़ का प्रोजेक्ट
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे मोहना एलिवेटेड मार्ग में बाधा बनी पेयजल लाइन को बदलने के लिए खोदाई का ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
मोहना एलिवेटेड मार्ग में पेयजल लाइन की बाधा दूर हो रही है।
पाइपलाइन बदलने के लिए अर्थमूवर से खोदाई का काम शुरू।
दिसंबर तक परियोजना पूरी करने की अंतिम डेडलाइन तय की गई।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी और सुगम कनेक्टिविटी के लिए बन रहे मोहना एलिवेटेड मार्ग में बाधा बनी पेयजल लाइन को बदलने के लिए अर्थमूवर से खोदाई का काम शुरू हो चुका है।
लाइन बदलने के बाद ही जैन कालोनी की गली से लेकर कल्पना चावला सिटी के पार्क के बीच में पिलर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस काम के पूरे होने के बाद ज्यादातर काम पिलर के ऊपर किया जाएगा। दिसंबर के अंत तक मार्ग को तैयार करने की डेडलाइन है।
225 करोड़ की लागत से बन रहा है कॉरिडोर
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना रोड को एलिवेटेड मार्ग बना रहा है। मार्ग पर 90 पिलर बनाए जाने हैं। ज्यादातर पिलर बन चुके हैं। जैन कालोनी की गली से लेकर कल्पना चावला सिटी पार्क तक पिलर बनाने का काम पिछले छह महीने से रुका हआ है।
यहां पर जैन कालोनी के पेयजल बूस्टर से पंचायत भवन पेयजल बूस्टर को जाने वाली पाइप लाइन पिलर के नीचे आ रही है। इस लाइन को बदलने के कारण काम रुका हआ था।
यह भी पढ़ें- रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग तक बनेगा 7KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जखीरा-आनंद पर्वत के जाम से मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें- साउथ दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, मां आनंदमयी मार्ग पर बनेगा 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; 12 लालबत्तियां होंगी बंद
अब लाइन को बदलने के लिए पीडब्ल्यूडी के दस्ते ने सीमेंटेड सड़क को अर्थमूवर से काट कर खोदाई करने का काम शुरू कर दिया है।
यहां पर 450 मिलीमीटर डीआइए पाइप लाइन डाली जाएगी। पाइप लाइन को डालने के बाद ही यहां पर पिलर की खोदाई करके फाउंडेशन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फाउंडेशन के बाद ही पिलर बनाने शुरू कर दिए जाएंगे।
डेड लाइन दिसंबर
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता मनोज ओला ने फरीदाबाद के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को एलिवेटेड मार्ग को बनाने की अंतिम डेड लाइन दिसंबर-2026 दी है। विभागीय अधिकारियों ने इस डेड लाइन तक पूरा करने का भी आश्वासन दिया हुआ है। कार्य में यह पाइप लाइन सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी, जो अब दूर हो गई है।
मोहना मार्ग से पेयजल की पाइप लाइन को बदलने के लिए सड़क को काटने का काम शुरू कर दिया है। यहां 450 मिलीमीटर की डीआइए पाइप लाइन डाली जाएगी। इस काम को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही यहां पर पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ताकि समय पर परियोजना को पूरा किया जा सके। अब वर्षा का माैसम भी समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है।
- प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी फरीदाबाद
