विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, मां आनंदमयी मार्ग पर बनेगा 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; 12 लालबत्तियां होंगी बंद

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:08 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में यातायात जाम से राहत के लिए मां आनंदमयी मार्ग पर छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर जल्द ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मां आनंदमयी मार्ग पर छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।

  2. 5.5 किमी मार्ग सिग्नल-फ्री होगा, 12 लालबत्तियां हटेंगी।

  3. दक्षिणी दिल्ली में यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में यातायात जाम से राहत के लिए मां आनंदमयी मार्ग से एमबी रोछ तक छह लेन के एलिवेटेड कारिडोर पर जल्द ही मंजूरी की अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

यूटिपैक (एकीकृत यातायात और परिवहन अवसंरचना (योजना एवं अभियांत्रिकी) केंद्र) के दो चरण की बैठकों में इसे मंजूरी मिल चुकी है अब उपराज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसे मंजूरी दिलाने की तैयारी है, जल्द ही यह बैठक होेने जा रही है।

पूरी तरह सिग्नल फ्री करने की योजना

इसके तहत ओखला एस्टेट मार्ग और मां आनंदमयी मार्ग की क्रासिंग पर क्राउन प्लाजा के पास करीब 400 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। मां आनंदमयी मार्ग के 5.5 किमी लंबे स्ट्रेच को पूरी तरह सिग्नल फ्री करने की याेजना है। इस मार्ग पर 12 लालबत्तियां मौजूद हैं जो बंद हो जाएंगी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना के रास्ते में आने वाले 100 से अधिक पेड़ों को लेकर वन विभाग से बात की है।

मां आनंदमई मार्ग बाहरी रिंग रोड पर कालकाजी मंदिर के पास से शुरू होता है और लालकुआं के पास महरौली-बदरपुर रोड में मिलता है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है।

विभाग ने एक सर्वे में पाया है कि भीड़भाड़ वाली इस सड़क पर खराब डिजाइन, लालबत्तियां हैं और पैदल चलने वालों के लिए क्रासिंग की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती है।

जाम को कम करने के लिए बनेगा यू-टर्न

योजना के तहत गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन और ओखला में अस्पताल के पास यू-टर्न बनाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अनुसार इससे ओखला, गोविंदपुरी, कालकाजी एक्सटेंशन, तुगलकाबाद की ओर आने-जाने वालों के लिए यातायात जाम को कम करने में मदद मिलेगी।

यह नोएडा, बदरपुर, आइजीआइ हवाई अड्डा के साथ सुगम संपर्क भी सुनिश्चित करेगा। पैदल चलने वालों के अनुकूल फुटपाथ और साइकिल लेन का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चिल्ला एलिवेटेड रोड को PM गति शक्ति से मिले 100 करोड़, 10 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत; कब तक बनकर होगा तैयार

यह भी पढ़ें- नोएडा में बनेगी सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड, मैजेंटा मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी 6 लेन सड़क; IIT रुड़की ने सौंपी DPR