रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग तक बनेगा 7KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जखीरा-आनंद पर्वत के जाम से मिलेगी राहत
दिल्ली सरकार ने रानी झांसी रोड टी-पॉइंट से पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग तक 7 किमी एलिवेटेड रोड।
परियोजना के विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन को मिली प्रशासनिक स्वीकृति।
लाखों यात्रियों को न्यू रोहतक रोड पर जाम से मिलेगी राहत।
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। मध्य और नई दिल्ली से बाहरी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की आेर आवागमन करने वालों के लिए अच्छी खबर है कि रानी झांसी रोड टी प्वाइंट से आनंद पर्वत और जखीरा होते हुए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक सात किलोमीटर लंबे न्यू रोहतक रोड को एलिवेटेड रोड बनाने के लिए अध्ययन कराने की सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति और व्यय मंजूरी दे दी है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की आेर से इस परियोजना के विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन के लिए परामर्श सेवा लेने को तीन करोड़ 50 लाख 81 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस याेजना पर काम होने से इलाके के लाखों लाेगों काे प्र्रतिदिन आवागमन में बड़ा लाभ मिल सकेगा।
परियोजना की जरूरत और सर्वे
अध्ययन के तहत पहले यातायात, तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता की विस्तृत जांच होगी। अध्ययन में 24 घंटे और पूरे सप्ताह का यातायात सर्वेक्षण, संभावित अलाइनमेंट, प्रारंभिक इंजीनियरिंग, विभिन्न डिजाइन विकल्प, लागत का अनुमान, यातायात सुधार के विकल्प और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
इसके आधार पर यह तय होगा कि प्रस्तावित एलिवेटेड मार्ग किस स्वरूप में और कितनी लंबाई में बनाया जाना व्यावहारिक होगा। रानी झांसी रोड टी प्वाइंट से पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक न्यू रोहतक रोड के इस पूरे रास्ते पर मुख्य रूप से छह लाल बत्तियां पड़ती हैं।
जिनमें कमल टी-प्वाइंट/ लिबर्टी सिनेमा लालबत्ती, आनंद पर्वत लालबत्ती, दया बस्ती/ सराय रोहिला कट लालबत्ती, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन मोड़ लालबत्ती, अशोक पार्क मेन लालबत्ती, पंजाबी बाग चौक/ रिंग रोड क्रासिंग लालबत्ती शामिल हैं। एेसे में 1्र0 मिनट के इस रास्ते में 25 से 30 मिनट और जाम लगने पर पौना घंटा तक लग जाता है। यह परियोजना भी इसलिए विचार में आई है।
दिल्ली यातायात पुलिस और सरकारी दस्तावेजों में इस नेटवर्क के कई हिस्सों को महत्वपूर्ण यातायात मार्ग के रूप में दर्ज किया गया है। 2024 के एक पुराने प्रस्ताव में जखीरा और करमपुरा फ्लाईओवर को जोड़ने वाले एलिवेटेड मार्ग की जरूरत बताई गई थी।
फ्लाईओवर का बढ़ा दायरा
उस प्रस्ताव में जखीरा से करमपुरा फ्लाईओवर के बीच करीब 2.2 किलोमीटर के फ्लाईओवर की बात कही गई थी। मगर वर्तमान सरकार इसे पर्याप्त नहीं मान रही है। सरकार पूरे सात किलोमीटर लंबे मार्ग को एलिवेटेड करने पर विचार कर रही है।
नए स्वीकृति आदेश में मार्ग का दायरा रानी झांसी रोड टी-प्वाइंट से आनंद पर्वत और जखीरा के रास्ते पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक है। इससे आनंद पर्वत, जखीरा, करमपुरा, मोती नगर, पंजाबी बाग, न्यू मोती नगर, नारंग कालोनी, चंदर नगर, जनकपुरी और उत्तम नगर समेत आसपास के इलाकों को यातायात राहत मिलने की उम्मीद है।
