तिगांव अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री राजेश नागर, गेहूं को परखने के बाद कैंटीन की थाली चखकर जांची क्वालिटी
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए गेहूं की ...और पढ़ें

मंडी में किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई कैंटीन का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां परोसे जा रहे खाने की स्वच्छता व गुणवत्ता जांच की।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को तिगांव अनाज मंडी पहुंचकर पड़े हुए गेहूं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों द्वारा लाए गए गेहूं की गुणवत्ता और स्टोरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंत्री ने मंडी में किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई कैंटीन का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां परोसे जा रहे खाने की स्वच्छता व गुणवत्ता जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और मंडी में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। मंत्री ने कहा कि किसान हित में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में लिव-इन पार्टनर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गैस संकट: होटल कर रहे घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग, खाने के दाम 20 रुपये बढ़ाए
यह भी पढ़ें- एंट्री टैक्स विवाद: मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर गड़ामोड़ा बैरियर में ट्रैफिक ठप, इस वैकल्पिक मार्ग से कर सकते हैं सफर
