हरियाणा सरकार ने नहीं बढ़ाई गृह कर सरचार्ज माफी की तारीख, फरीदाबाद के लोगों ने उठाई मांग
फरीदाबाद में गृह कर पर सरचार्ज माफी की तारीख अभी तक नहीं बढ़ाई गई है, जिससे काफी लोग लाभ उठाने ...और पढ़ें

गृह कर पर सरचार्ज माफी की तारीख अभी नहीं बढ़ाई गई।
HighLights
गृह कर सरचार्ज माफी की तारीख नहीं बढ़ी।
30 जून तक थी सरचार्ज माफी की अंतिम तारीख।
निगम ने सरकार को तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम में गृह कर पर सरचार्ज माफी की तारीख अभी नहीं बढ़ाई गई है। सरकार ने गृह कर सरचार्ज माफी की 30 जून तक की तारीख तय की थी।
वहीं, इस दौरान काफी संख्या में लोगों अपना गृह कर जमा करा दिया। अभी भी काफी संख्या में लोग सरचार्ज माफी का लाभ उठाने से वंचित रह गए। वह तारीख बढ़ने की उम्मीद को लेकर गृह कर जमा नहीं करा रहे हैं।
दुकानदार प्रेम खट्टर, निर्मल गुप्ता का कहना है कि सरचार्ज माफी की तारीख बढ़ जाती तो हमें भी अपनी दुकानों का कर जमा कराना है। अब पता नहीं तारीख बढ़ाने की घोषणा कब की जाएगी।
तारीख बढ़ाने की उठी मांग
निगम संयुक्त आयुक्त करण सिंह भगोरिया का कहना है कि हमने तारीख बढ़ाने के लिए सरकार को लिख कर भेजा हुआ है। अभी इस मामले में किसी भी तरह के दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। यदि कोई दिशा-निर्देश आएंगे तो इस बारे में बता दिया जाएगा।
