विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बढ़ता कूड़े का पहाड़, बेहाल लोग और उदासीन जिम्मेदार अधिकारी

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:08 AM (IST)

फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था बदहाल है और हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े ...और पढ़ें

फरीदाबाद में बढ़ता कूड़े का पहाड़ ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद में बढ़ता कूड़े का पहाड़ ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फरीदाबाद में हर जगह कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था बदहाल।

  2. प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़, स्थिति गंभीर।

  3. दो साल से निगम सदन की बैठक नहीं, मंत्रियों ने लिया संज्ञान।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े दावों के बीच शहर की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। शहर में किसी भी सड़क पर निकल जाओ। हर जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।

निगम की ओर से 50 से अधिक ट्रक भांकरी और प्रतापगढ़ में डाले जा रहे हैं। इसके बावजूद गंदगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतापगढ़ में भी 70 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।

स्थिति इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री को कूड़ा निपटान की योजना बनाने के लिए आगे आना पड़ा है।

दो साल में एक भी बैठक नहीं

पिछले दो साल से नगर निगम सदन की एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई है। जिसकी वजह से कूड़े निस्तारण को लेकर चर्चा ही नहीं हो पाई। पार्षदों की ओर से भी इस पर कोई पहल आयुक्त और मेयर के सामने नहीं की गई।

कूड़े की वजह से परेशान लोगों का कहना है कि अगर पार्षदों ने मामले को लेकर गंभीरता दिखाई तो शायद हालत कुछ बेहतर हो सकते थे, क्योंकि पार्षदों को अपने वार्ड की स्थिति में पूरी जानकारी होती है।

क्या बाेले पार्षद

सदन की बैठक नहीं होने का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि सदन की बैठक में अन्य मुद्दों के साथ सफाई को लेकर भी चर्चा होती। आयुक्त के सामने पार्षदों ने जरूर बढ़ती गंदगी के मुद्दे को रखा था। लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं की गई।--रवि कश्यप, पार्षद


मेरे वार्ड में नहर के किनारे कचरा जमा हुआ है। मेरे वार्ड में पांच गांव आते हैं। उन सभी में मशीन से सफाई करवाई जा रही है। सदन की बैठक में कई सारे मुद्दों का समाधान हो जाता है। सफाई को लेकर भी उस पर विस्तार से चर्चा होती।--मनोज वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड-38

तीन बार सदन की बैठक आयोजित कराने के लिए निगम सचिव, मंडलायुक्त को पत्र लिखा गया। निगम सचिव ने मेयर को भी इस बारे में सूचित किया। लेकिन मेयर ऑफिस से कोई जवाब नहीं आया। हर बार बताया गया कि मेयर व्यस्त हैं। अब शहर की खराब स्थिति को लेकर सभी पार्षद एकजुट होकर निगम आयुक्त से मिले हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री के दखल के बाद कुछ सुधार नजर आएगा।- अजय बैसला, पार्षद, वार्ड-29

यह भी पढ़ें- हुक्का विवाद पर मंत्री प्रवेश वर्मा का 'आप' को जवाब, बोले, हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।