हुक्का विवाद पर मंत्री प्रवेश वर्मा का 'आप' को जवाब, बोले, हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान
दीवाली पार्टी में हुक्का पीते हुए तस्वीरों पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के हमले का जवाब दिया है।

मंत्री प्रवेश वर्मा का 'आप' को जवाब, बोले, हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
प्रवेश वर्मा की दीवाली पार्टी में हुक्का पीने की तस्वीरें।
आप ने भाजपा और अमित शाह पर उठाए गंभीर सवाल।
वर्मा ने तस्वीरों को संस्कृति, सम्मान से जोड़ा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीवाली पार्टी में हुक्का पीते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के हमले पर पलटवार किया है।
उन्होंने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा करते हुए इसे अपनी संस्कृति और सम्मान से जोड़ा। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान'।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को प्रवेश वर्मा की दीवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। यह पार्टी रविवार को आयोजित हुई थी।
तस्वीरों में मंत्री हुक्का पीते हुए नजर आ रहे थे। आप ने सवाल उठाया था कि एक मंत्री की दीवाली पार्टी हुक्का पार्टी में कैसे बदल गई? क्या इस पार्टी का खर्च करदाताओं के पैसे से उठाया गया था?
क्या यह सरकारी बंगला है? उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशा खत्म करने के संकल्प का भी जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की बैठक से गैरहाजिर रहे गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता, अब होगी कड़ी कार्रवाई