विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बहन के लिव-इन पार्टनर ने युवक को चाकू से गोदा, फोन पर कहासुनी के बाद सीधे पहुंच गया घर

Published: Wed, 01 Jul 2026 02:38 PM (IST)

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में बहन के लिव-इन पार्टनर ने 24 वर्षीय युवक सूरज को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

HighLights

  1. फरीदाबाद में युवक पर बहन के लिव-इन पार्टनर ने किया हमला।

  2. चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

  3. आरोपी अभिषेक साथियों संग फरार, पुलिस तलाश में जुटी है।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। संजय काॅलोनी में 24 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपित पीड़ित की बहन का लिव-इन पार्टनर है। 

कई बार हो चुका था झगड़ा

घायल युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज के पिता ईश्वर शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी अपने पति से अलग रह रही है और पर्वतीय काॅलोनी में अभिषेक नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है। इसी बात को लेकर सूरज और अभिषेक के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा और गाली-गलौज हो चुकी थी।

फोन पर कहासुनी के बाद घर पहुंचा आरोपित

मंगलवार शाम करीब सात बजे सूरज और अभिषेक के बीच फोन पर फिर कहासुनी हुई। कुछ देर बाद अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ संजय कालोनी स्थित सूरज के घर पहुंच गया। उसने सूरज को घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोपितों की तलाश में छापेमारी

स्वजन का आरोप है कि अभिषेक अपने साथ चाकू लेकर आया था। झगड़े के दौरान उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के दो वार सूरज के पेट के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद हथियार चोरी मामला: 14 में से 13 आरोपियों की याचिका खारिज, केवल एक को मिली जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।