विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:24 AM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक विपिन को छत पर सोते समय गोली मारी गई।

  2. गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, हमलावर अज्ञात।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की राजीव कालोनी में देर रात छत पर सो रहे एक युवक के सिर में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी विपिन के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वारदात के समय विपिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किस वजह से मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।