विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में किन्नर बनकर वसूली कर रही थीं दो महिला, असली से भिड़ीं तो खुली पोल; पुलिस को सौंपा

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:34 PM (IST)

फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड में दिवाली की बधाई के नाम पर पैसे वसूल रही दो महिलाओं को असली किन्नरों ने ...और पढ़ें

विवाद के बाद असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एआई इमेज

विवाद के बाद असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एआई इमेज

HighLights

  1. दिवाली बधाई के नाम पर दो महिलाएं कर रही थीं अवैध वसूली।

  2. असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

  3. पुलिस महिलाओं की पहचान और चाकू हमले के आरोप की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर के नेहरू ग्राउंड में दीवाली की बधाई देने के नाम पर लोगों से रुपये वसूल रही दो महिलाओं का मामला सामने आया है। विवाद के बाद असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की अब चर्चा तेज हो गई है।

दोनों महिलाओं की पहचान को लेकर बवाल

आरोप है कि दोनों महिलाएं किन्नर बनकर इलाके में घूम रही थीं और लोगों से बधाई के नाम पर पैसे मांग रही थीं। इसकी भनक जब क्षेत्र के असली किन्नरों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों महिलाओं की पहचान को लेकर सवाल उठाए और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

असली किन्नरों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नकली किन्नर बनकर आई महिलाओं ने विरोध करने पर असली किन्नरों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, असली किन्नरों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

त्योहारों में अकसर होता है ऐसा

घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, त्योहारों के दौरान बधाई के नाम पर कई लोग घरों और दुकानों पर पहुंचकर पैसे मांगते हैं। ऐसे में उनकी पहचान को लेकर भी सवाल उठते हैं।

पुलिस कर रही चाकू से हमले वाले आरोप की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपनी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों महिलाएं वास्तव में किन्नर समुदाय से जुड़ी हैं या पहचान छिपाकर लोगों से रुपये वसूल रही थीं। साथ ही चाकू से हमला करने के आरोप की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बीजेपी की पदयात्रा में फंसी एंबुलेंस, 15 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 90 मिनट; तड़पता रहा मरीज

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के जिला अस्पताल में नाइजीरियाई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सुविधाओं की जमकर की सराहना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।