महिला को महंगा पड़ा इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना, गंवा बैठी 18 लाख रुपये, अब सलाखों के पीछे आरोपी
अमेरिका से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने बल्लभगढ़ की एक महिला से 18 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

अमेरिका से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से 18 लाख की ठगी तीन गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
महिला से अमेरिका से गिफ्ट के नाम पर 18 लाख ठगे।
ठगों ने कस्टम अधिकारी बनकर अलग-अलग शुल्क वसूले।
बस्ती, यूपी से तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए गए।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। अमेरिका से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने बल्लभगढ़ निवासी एक महिला से 18 लाख रुपये ठग लिए।
आरोपितों ने पहले इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की और फिर गिफ्ट भेजने की बात कहकर कस्टम अधिकारी बनकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम वसूल ली।
कई आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले रिंकू, अभिषेक और पवन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर एक युवक की आईडी से उसे संदेश आया। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने वाट्सएप नंबर साझा कर लिए। दो-तीन दिन बाद युवक ने अमेरिका से गिफ्ट भेजने की बात कही।
18 लाख रुपये करा लिए ट्रांसफर..
अगले दिन महिला के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताया और गिफ्ट छुड़ाने के लिए 15 हजार रुपये टोकन मनी मांगी। इसके बाद अलग-अलग शुल्क बताकर कई ट्रांजेक्शन के जरिए 18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
जांच में सामने आया कि रिंकू खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता अभिषेक को दिया और अभिषेक ने आगे पवन को उपलब्ध कराया। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
रिंकू के खाते में ठगी के 90 हजार रुपये आए थे। पूछताछ में उसके तीन अन्य बैंक खातों के भी साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।