विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर, प्रदूषण पर लगेगा लगाम, बनाया गया ये प्लान

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:13 AM (IST)

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने वायु प्रदूषण नियंत्रण और निर्माण स्थलों पर धूल मानकों के पालन के निर्देश दिए हैं। हरियाणा ...और पढ़ें

फरीदाबाद में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु 65 निर्माण साइटों की निगरानी बढ़ी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

फरीदाबाद में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु 65 निर्माण साइटों की निगरानी बढ़ी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. उपायुक्त ने धूल नियंत्रण मानकों के पालन के निर्देश दिए।

  2. एचएसपीसीबी ने 65 निर्माण साइटों की वर्चुअल निगरानी की।

  3. 500 वर्ग मीटर से अधिक साइटों का पंजीकरण अनिवार्य।

प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्धारित मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने दिए हैं।

इसी क्रम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

65 कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई वर्चुअल मॉनटरिंग 

अभियान के तहत धूल नियंत्रण पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने तथा निर्धारित नियमों का अनुपालन की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने 65 कंस्ट्रक्शन साइट की वर्चुअल मानिटरिंग की।

वर्चुअल मॉनटरिंग के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित होती मिली।

धूल नियंत्रण पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

उपायुक्त के अनुसार, 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली सभी निर्माण साइटों का धूल नियंत्रण पोर्टल (डस्ट पोर्टल) पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

निर्माण एजेंसियों एवं साइट संचालकों को पंजीकरण के साथ धूल नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण के मामले में पूर्वांचल का यह ज‍िला महानगरों से भी न‍िकला आगे, खतरनाक स्‍तर तक जा पहुंचा है प्रदूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।