विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण के मामले में पूर्वांचल का यह ज‍िला महानगरों से भी न‍िकला आगे, खतरनाक स्‍तर तक जा पहुंचा है प्रदूषण

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 04:34 PM (IST)

सोनभद्र में औद्योगिक लापरवाही और राख परिवहन के कारण वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे यहां का ...और पढ़ें

सोनभद्र में वायु प्रदूषण का खतरनाक स्तर महानगरों से भी आगे।

सोनभद्र में वायु प्रदूषण का खतरनाक स्तर महानगरों से भी आगे।

HighLights

  1. सोनभद्र का वायु प्रदूषण स्तर महानगरों से भी अधिक हुआ।

मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, सोनभद्र। सोनांचल में जंगल व पहाड़ की कमी नहीं है। प्राकृतिक सौंदर्य भी इस जिले की पहचान है। जंगल के साथ ही नदी, झरने भी लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में यहां की हवा सबसे स्वच्छ होनी चाहिए, लेकिन यहां पर स्थिति बिलकुल उलट है। कुछ दिनों से यहां की हवा प्रदूषित हो गई है। अब रविवार की सुबह की ही रिपोर्ट देख लिया जाए तो मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर के बाद प्रदेश में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर बढ़कर सोनभद्र व नोएडा का हो गया था।

इन जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) क्रमश: 339, 336 व 312 पर पहुंच गया था। ऐसा नहीं है कि यह स्थिति प्रकृति के कारण हुई है। इसके जिम्मेदार सिर्फ यहां की लापरवाह कंपनियां व बेपरवाह विभाग है। सात नवंबर की रात को तो जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान अनपरा में एक्यूआइ 400 के पार हो गया था, यह स्थिति बच्चे, बूढ़े, बीमार तो छोड़िए स्वस्थ्य मानव के लिए भी घातक मानी जाती है। लगभग दो सप्ताह से इस तरह की समस्या उत्पन्न होने के बावजूद क्षेत्र की अवैध गतिविधियों व गड़बड़ियों में कोई सुधार नहीं है। ऐसा लग रहा है कि जिम्मेदारों की आंखों व मन मस्तिष्क पर भी प्रदूषण की परत जम गई है।

धुल, धुएं व राख से रसोई से लेकर खेतों तक जमी मोटी परत

एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख बंधे से हो रहा राख का अनियंत्रित परिवहन अब आसपास के ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया है। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ओवरलोड वाहनों से सड़कों पर फैलती राख और उड़ते धुल के गुबार ने क्षेत्र की हवा को जहरीला बना दिया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय प्रशासन व प्रबंधन की अनदेखी से लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से मांग की है कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए। राख का परिवहन पूरी तरह ढककर किया जाए और नियमित रूप से प्रभावी जल छिड़काव के साथ ही तत्काल स्थायी हल निकालते हुए क्षेत्रवासियों को इस प्रदूषण से निजात की मांग उठ रही है। सबसे खराब स्थिति अनपरा, रेणुसागर, बीना, शक्तिनगर, खड़िया, ककरी, बीजपुर व सिंगरौली की है।

- 800 से अधिक बड़े वाहन राख, कोयला आदि लदे वाहन इन क्षेत्रों से गुजरते हैं।

- दिखावे के लिए हर वाहन पर तिरपाल लगे होते हैं, लेकिन पूरे रास्ते धुल व राख उड़ाते गुजरते हैं।

- वाहनों पर अतिरिक्त बत्ते लगाकर क्षमता से अधिक राख लोड की जाती है।

- परिवहन के लिए एनटीपीसी रिहंद की ओर से ही छह ठेकेदारों को जिम्मा दिया गया है।

- नौकार ग्लोबल, ओम शारदा, सौरभ सागर, जेपी डब्लू, नखास आदि राख ढुलाई कर रहे हैं।

- मध्य प्रदेश के सिंगरौली व यूपी सोनभद्र के कुछ हिस्सों से राख जौनपुर, भभुआ बिहार, चंदवत चंदौली आदि स्थानों पर भेजा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।