विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीमका जेल के पास कूड़ा डालने पर बवाल, JCB से रास्ता खोद गड्ढे में बैठे पुजारी; कांग्रेस नेता समेत कई हिरासत में

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:58 PM (IST)

नगर निगम द्वारा नीमका जेल के पास कूड़ा डालने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीमका जेल पास कूड़ा डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध।

  2. पुलिस ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और नेता रोहित नागर को हिरासत में लिया।

  3. भांकरी गांव पर स्टे के बाद निगम को नई जगह की तलाश।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। प्रतापगढ़ में 650 टन क्षमता वाला प्लांट लगने तक नगर निगम की ओर से नीमका जेल के बराबर में खाली पड़ी जमीन में कूड़ा डालने की योजना बनाई है। लेकिन इसकी सूचना मिलने पर नीमका, मिर्जापुर व आसपास की सोसायटी के रहने वाले लोग मौके पर आ गए।

रास्ते को अर्थमूवर की मदद से खोकर गड्ढा कर दिया गया। ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। सूचना मिलने पर निगम अधिकारी व काफी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद और पुलिसबल बुलाया गया।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 16.31.02

वहां बैठे सभी ग्रामीणों ने जबरन बस में बिठाकर पुलिस सेक्टर-आठ थाने ले आई। यहां कई घंटे तक ग्रामीणों को रखा गया। इसके बावजूद ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। इससे पहले भी नगर निगम इस जमीन पर दो बार कूड़ा डालने का प्रयास कर चुका है।

रोहित नागर की पुलिसकर्मियों से हुई बहस

तब भी ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों के समर्थन में तिगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी राेहित नागर पहुंच गए, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया था। इस दौरान रोहित नागर की निगम अधिकारी व पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई।

रोहित नागर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में यहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ 24 घंटे धरने पर बैठने को तैयार हैं। उधर गांव के पूर्व सरपंच एवं गुर्जर सभा हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष जगबीर नागर व स्थानीय पार्षद प्रदीप टोंगर ने भी विरोध किया।

मिर्जापुर मंदिर के पुजारी तो वहां खोदे गए गड्ढे में ही उतरकर बैठ गए थे। उधर पुलिस ने आगरा नहर के पास ही तिगांव रोड पर बेरिकेडिंग कर दी थी। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस समय शहर में करीब 50 हजार टन कूड़ा अलग-अलग जगहों पर पड़ा है।

भांकरी गांव में स्टे के बाद बढ़ी परेशानी

निगम की ओर से पहले भांकरी गांव में कूड़ा डाला जा रहा था। लेकिन भांकरी गांव के लोगों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने भांकरी गांव के रकबे में आने वाली जमीन को वन्य जीवों के लिए संरक्षित बताकर उस पर स्टे लगा दिया। जिसकी वजह से निगम की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि प्रतापगढ़ में पहले ही 70 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हुआ है।

केवल 150 टन ही निस्तारित हो पा रहा है। इसके साथ ही मुजेड़ी में भी नगर निगम केवल 150 टन कूड़ा निस्तारित कर पा रहा है। जबकि प्रतिदिन पूरे शहर से 1200 टन से अधिक कूड़ा निकल रहा है।

खत्तों से बाहर सड़क पर फैलने लगा है कूड़ा

नगर निगम की तरफ से शहर में अलग-अलग जगहों पर 50 से अधिक खत्ते बनाए गए है। लेकिन कूड़ा खत्तों से बाहर अब सड़क पर आ गया है। जिससे लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। डंपिंग साइट की जगह नहीं मिलने की वजह से निगम कूड़े का उठान काफी धीमी गति से कर रहा है।

भांकरी गांव की जमीन पर हाई कोर्ट का स्टे लगने के बाद नई जगह निगम की ओर नई जगह तलाश ली गई है। कहीं न कहीं तो कूड़ा डाला ही जाएगा।
- यशेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़, बदबू से 22 हजार लोगों का जीना मुश्किल; मंत्री के दावे फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।