फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़, बदबू से 22 हजार लोगों का जीना मुश्किल; मंत्री के दावे फेल
फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे 20-22 हजार लोगों का रहना ...और पढ़ें
-1794544449651_m.webp)
प्रतापगढ़ में बनाए गए निस्तारण केंद्र में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़। वीडियो ग्रैब
HighLights
फरीदाबाद में 70 हजार टन कूड़े का विशाल ढेर।
बदबू से परेशान 20-22 हजार लोग, एग्जॉस्ट फैन सहारा।
मंत्री के वादों पर लोगों को नहीं है विश्वास।
दीपक पांडेय, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-56 के पास स्थित प्रतापगढ़ में बनाए गए निस्तारण केंद्र में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हाे गया है। इससे करीब 20 से 22 हजार की आबादी का रहना मुश्किल हो गया है।
लोगों का कहना है कि बदबू इतनी है कि पूरे दिन एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखना पड़ता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से साल 2000 में यहां पर प्लांट काटे गए थे।
एचएसवीपी की ओर से प्लॉट बेचते समय लोगों को बड़े-बड़े सब्जबाग (हरा-भरा बगीचा) दिखाए गए थे। लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि उनको कूड़े का दंश झेलना पड़ेगा।
उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से कहा गया कि यहां पर 600 टन क्षमता वाला प्लांट लगाकर कूड़े का छह माह में जीरो कर दिया जाएगा। लेकिन लोगों के केंद्रीय राज्यमंत्री के दावों पर भी विश्वास नहीं है।