विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में एसआईआर: यदि फॉर्म भरने में मतदाताओं को परेशानी हो रही है, करें बीएलओ से संपर्क

Published: Wed, 01 Jul 2026 10:32 PM (IST)

फरीदाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए फॉर्म भरने में दिक्कत होने पर मतदाता बीएलओ से संपर्क ...और पढ़ें

फॉर्म भरने में परेशानी आने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

फॉर्म भरने में परेशानी आने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

HighLights

  1. फॉर्म भरने में परेशानी पर बीएलओ से करें संपर्क।

  2. 14 जुलाई तक बीएलओ एसआईआर कार्यों पर ध्यान दें।

  3. मतदाता जागरूकता के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलेगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर यदि मतदाताओं को फार्म भरने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। फॉर्म के ऊपर बीएलओ को मोबाइल नंबर अंकित है। जल्दी से जल्दी अपने फार्म को पहले ही जमा करा दें।

ताकि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा है कि जिन शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है, वह 14 जुलाई तक विद्यालयी कार्यों से दूर रहेंगे। ताकि उनका पूरा ध्यान एसआइआर पर केंद्रित रहे।

डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने इस मामले में विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सिन्हा ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने के लिए सार्वजनिक घोषणाओं तथा डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हर मतदाता को यह बताया जाएगा कि वह तय समय में अपना फार्म भर कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। जमा होने वाले फार्मों को डिजिटाइजेशन बीएलओ एवं उनके सहायक कर्मियों द्वारा किया जाएगा। ताकि कार्य में पारदर्शिता एवं गति बनी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बड़खल और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को तेज करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

समय सीमा में पूरा करने के लिए स्वयं सेवकों की मदद

काम को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए स्वयं सेवकों की मदद ली जाएगी। अभियान को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सहभागी प्रक्रिया बनाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया जाएगा। हर स्तर पर राजनीतिक दलों को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने से संबंधित बीएलओ से संपर्क बनाए रखने के लिए कहा है। ताकि जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध करा सकें।

अब फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया तेज होने लगी है। मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने फार्मों को भर कर संबंधित बीएलओ के पास जमा करा दें। ताकि उनकी बीएलओ समय रहते हुए जांच और सर्वे कर सकें। यदि सभी ने 14 जुलाई को फार्म भर कर जमा करेंगे तो उसी दिन कैसे तो इनकी जांच की जाएगी। डिजिटाइजेशन समय पर कैसे किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 21 जुलाई को समय पर करना जरूरी है। सभी मतदाता फार्म भरने में बीएलओ से मदद ले सकते हैं। ताकि फार्म में किसी तरह की गलती न हो। - मयंक भारद्वाज, निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी व एसडीएम बल्लभगढ़

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक को सिर में गोली मारी, पत्नी के पूर्व पति पर आरोप