विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक को सिर में गोली मारी, पत्नी के पूर्व पति पर आरोप

Published: Wed, 01 Jul 2026 04:48 PM (IST)

फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे युवक विपिन को सिर में गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक को मारी गोली।

फरीदाबाद में छत पर सो रहे युवक को मारी गोली।

HighLights

  1. फरीदाबाद में युवक को छत पर सोते समय गोली लगी।

  2. पत्नी के पहले पति विजय और साथी सन्नी पर आरोप।

  3. घायल विपिन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी में देर रात छत पर सो रहे एक युवक के सिर में हमलावर ने गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने का आरोप युवक की पत्नी के पहले पति पर है। स्वजन घायल को तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। घायल का नाम विपिन उम्र 30 साल है। वह मूल रूप से एटा मैनपुरी का रहने वाला है। वह करीब 16 दिन पहले ही पत्नी सुमन और एक बच्चे के साथ राजीव कालोनी में किराये पर रहने आया था। पति-पत्नी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सुमन ने बताया कि बताया पहले पति विजय को छोड़कर उसने छह साल पहले विपिन से लव मैरिज की थी। उनका पांच साल का बेटा है। विपिन ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।

विजय और उसके साथी सन्नी पर गोली मारने का आरोप

विजय को उनका साथ रहना पसंद नहीं आ रहा था, इसलिए वे उससे छिपकर रहते थे। कुछ दिन पहले विजय ने फोन पर सुमन को धमकी भी दी थी और कहा था कि उसे मालूम है कि वे दोनों कहां रह रहे हैं। ऐसे में उसने विजय और उसके साथी सन्नी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात विपिन अपने मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बहन के लिव-इन पार्टनर ने युवक को चाकू से गोदा, फोन पर कहासुनी के बाद सीधे पहुंच गया घर