विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के सिही-बुढ़ैना गांव की बदलेगी सूरत, सीवर-सड़क और पानी की समस्या दूर करने को मिले 30 करोड़

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:05 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के सिही और बुढ़ैना गांवों को बदहाली से राहत मिलेगी, जहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक दोनों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। फाइल फोटो

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक दोनों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। फाइल फोटो

HighLights

  1. सिही और बुढ़ैना गांवों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर।

  2. सीवर, सड़क और पानी की समस्या होगी दूर।

  3. मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में फैसला लिया गया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पिछले काफी समय से बदहाली का दंश झेल रहे सिही और बुढैना गांव के लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक दोनों के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

साथ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। उनकी सिफारिश पर यह बजट पास किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के नए कार्यालय को लेकर 20.32 रुपये की मंजूरी दी गई।

सिही और बुढै़ना में सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं

पिछले काफी समय से सिही गांव के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे थे। इसके साथ ही गांव की अधिकतर सड़कें टूटी हुई है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सीवर ओवरफ्लो की स्थिति को ठीक करने के लिए पिछले काफी समय से लोग शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से मांग कर रहे थे। इसके साथ ही बुढ़ैना गांव के लोग भी टूटी सड़क और सीवर ओवरफ्लो की स्थिति से जूझ रहे थे।

चंडीगढ़ भेजा गया था प्रस्ताव

दोनों गांवों का प्रस्ताव बनाकर निगम की ओर से चंडीगढ़ भेजा गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गाेयल की उपस्थिति में हुई बैठक में दोनों गांवों के लिए भेजी गई राशि को मंजूरी दी गई।

30 करोड़ की लागत से दोनों गांव में पानी आपूर्ति, सीवरेज और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं पिछले काफी समय से सेक्टर-12 में बन रहे निगम कार्यालय का काम भी बजट की कमी के कारण काफी समय से लटका हुआ है।

'जनसमस्याओं का जल्द समाधान किया जाए'

हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। इससे आमजन को राहत मिलेगी। सरकार का पूरा प्रयास है कि जनसमस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

-विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: एसएसआर बैठक से वॉकआउट पर भड़की बीजेपी, टीवीके और द्रमुक पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- जागरण संपादकीय: बेलगाम फार्मा कंपनियां