तमिलनाडु: एसएसआर बैठक से वॉकआउट पर भड़की बीजेपी, टीवीके और द्रमुक पर साधा निशाना
तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक से टीवीके और द्रमुक के वॉकआउट की आलोचना की।

मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक से वाकआउट पर भाजपा ने टीवीके और द्रमुक को घेरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) पर आयोजित बैठक से सत्तारूढ़ टीवीके और विपक्षी द्रमुक समेत कई राजनीतिक दलों के वॉकआउट की आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
तिरुपति ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए राज्यभर में 10 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। इसमें जनसभाएं, युवा कार्यक्रम और छात्र प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मृत मतदाताओं और कई स्थानों पर पंजीकृत फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखना चाहता है।
शुक्रवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में कई दलों ने कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
