विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के गांवों के लिए खुशखबरी, लाल डोरा की जमीन का मिलेगा मालिकाना हक; जल्द मिलेगी घर की रजिस्ट्री

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:46 PM (IST)

गांवों में लाल डोरा के अंदर की संपत्तियों को स्वामित्व योजना के तहत जल्द ही मालिकाना हक दिया जाएगा, ताकि ...और पढ़ें

फरीदाबाद में लाल डोरा की जमीन का मिलेगा मालिकाना हक। फोटो: सांकेतिक

फरीदाबाद में लाल डोरा की जमीन का मिलेगा मालिकाना हक। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गांवों में लाल डोरा के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी भूमि का जल्द मालिकाना हक दिया जाएगा।

ताकि वह अपनी संपत्ति का बैंक आदि से ऋण लेने में लाभ उठा सकें। इस मामले में उपायुक्त ने राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

लाल डोरा की जमीन का मिलेगा मालिकाना हक

गांव में लाल डोरा के अंदर एक नंबर होता है, जिसमें आबादी रहती है। इस आबादी में ग्रामीण जिन मकानों में रहते हैं, उनके नाम इस भूमि के मालिकाना हक के कागज तैयार नहीं हैं।

सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा के अंदर की भूमि का मालिक बनाने के लिए रजिस्ट्री कराकर कुछ गांवों में ग्रामीणों को बांट दी हैं, लेकिन अभी तक इसका राजस्व विभाग में कोई रिकॉर्ड तैयार नहीं किया गया है।

अभी भी जैसे एक मकान में चार भाई रहते हैं और लाल डोरा के मकान की रजिस्ट्री एक भाई ने अपने नाम करा ली। अन्य तीन भाइयों ने मालिकाना हक को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के यहां पर दावे-आपत्ति दायर किए हुए हैं।

राजस्व रिकॉर्ड में अभी मालिकाना हक का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है। इसलिए ऐसे लंबित मामलों का अभी तक कोई फैसला नहीं हो रहा है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा के साथ पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना की जानकारी ली है।

इस बैठक में उपायुक्त सिन्हा ने राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारियों को स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को लाल डोरा के अंदर की भूमि का मालिक बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। जल्दी ही यह कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

उपायुक्त की इस बैठक में राजस्व विभाग की तरफ से जिला राजस्व अधिकारी विकास सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमेंद्र सिंह, बड़खल तहसीलदार नेहा सहारण, बल्लभगढ़ तहसीलदार भूमिका लांबा मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के पिज्जा स्टोर में गुंडागर्दी, पानी न मिलने पर मैनेजर को जड़े थप्पड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।