फरीदाबाद के पिज्जा स्टोर में गुंडागर्दी, पानी न मिलने पर मैनेजर को जड़े थप्पड़
फरीदाबाद के सेक्टर-12 में एक पिज्जा स्टोर मैनेजर को पानी न देने पर कुछ लोगों ने पीटा। आरोप है कि ...और पढ़ें
-1794824569723_m.webp)
फरीदाबाद के पिज्जा स्टोर में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो ग्रैब
HighLights
पिज्जा स्टोर मैनेजर को पानी न देने पर पीटा गया।
पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट का आरोप लगा।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित पिज्जा स्टोर मैनेजर के साथ पानी नहीं देने को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि पानी ना दिए जाने पर स्टोर में घुसकर उसको थप्पड़ मारे गए। मारपीट की यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
वहीं, मैनेजर का कहना है कि मारपीट वाली जगह पर पुलिस भी थी लेकिन, पुलिस केवल खड़ी होकर मारपीट देखती रही। सेंट्रल थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर कौन से पुलिसकर्मी है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। मारपीट की शिकायत मिल गई है। अभी सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
स्टोर मैनेजर नितेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-31 में रहते हैं। पिछले एक साल से सेक्टर-12 स्थित पिज्जा स्टोर में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे।
स्टोर पर आया और पानी मांगा
नितेश के मुताबिक, वह एक कर्मचारी के साथ स्टोर में काम कर रहे थे। बाकी तीन कर्मचारी ऑर्डर सप्लाई करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय नाम का एक व्यक्ति स्टोर पर आया और पानी मांगा। कर्मचारी कम होने और काम में व्यस्त होने के कारण उनकी आवाज अंदर तक नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर उसने विवाद शुरू कर दिया।
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
नितेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने युवक को शांत रहने के लिए कहा तो उसने उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी भी स्टोर के अंदर आ गए और झगड़ा करने लगे। स्टोर में लगे सीसीटीवी में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई।
इसके बाद नितेश ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। नितेश का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने मारपीट की।
सेंट्रल थाना प्रभारी सतबीर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पलवल में ट्रक लूटने आए बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई THAR, गंभीर रूप से घायल SPO फरीदाबाद रेफर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।