विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लकड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराने के बाद रेलवे इंजन से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर समेत दो लोग घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:19 PM (IST)

फरीदाबाद के लकड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात एक ट्रक पेड़ से टकराने के बाद रेलवे के मैकेनिकल इंजन से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. ट्रक ने पेड़ से टकराकर रेलवे इंजन को टक्कर मारी।

  2. हादसे में ट्रक चालक और बाइक सवार घायल हुए।

  3. फरीदाबाद के लकड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में घटना।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। लकड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात को एक ट्रक रेलवे के मैकेनिकल इंजन से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक और एक बाइक सवार घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। असपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रेलवे ट्रैक पर खड़े मैकेनिकल इंजन से भिड़ंत

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात को एक ट्रक लकड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया के रास्ते से गुजर रहा था। अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क किनारे खड़ा पेड़ नहीं दिखा। कंटेनर पहले पेड़ से टकराया और फिर बेकाबू होकर आगे बढ़ गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और प्लेसर इंडिया कंपनी के बाहर रेलवे ट्रैक पर खड़े एक मैकेनिकल इंजन से भिड़ गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद

इससे कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे। चालक के केबिन में फंसे होने के कारण लोगों ने उसे बाहर निकालने में मदद की।

इस दौरान पास से गुजर रहा एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा था।

इआरवी और डायल 112 की टीम के माध्यम से कंटेनर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे। प्लेसर इंडिया कंपनी भारतीय रेलवे के लिए काम करती है। यहां रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव में इस्तेमाल होने वाले मैकेनिकल इंजन बनाए जाते हैं। हादसे के समय कंपनी के बाहर रेलवे ट्रैक पर एक इंजन खड़ा था, जिससे कंटेनर टकरा गया था।

- कृपाराम, ग्रीनफील्ड चौकी प्रभारी- समाप्त

यह भी पढ़ें- बदरपुर बॉर्डर पर अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ऑटो, युवक की मौत; परिवार के चार सदस्य घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।