बदरपुर बॉर्डर पर अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ऑटो, युवक की मौत; परिवार के चार सदस्य घायल
फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी ...और पढ़ें
-1794223883678_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक युवक की मौत।
मृतक की पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल।
हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बदरपुर बार्डर पर तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया। सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मैनपुरी जिले का रहने वाला था परिवार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नंगला खीरी के रहने वाले जावेद दिल्ली में मजदूरी करते थे। वह अपनी पत्नी बबली और तीन बच्चों के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली आए थे।

रविवार देर रात करीब तीन बजे परिवार गांव लौटने के लिए बदरपुर बार्डर पर बस पकड़ने के लिए ऑटो से जा रहा था। बदरपुर बार्डर के पास ही तेज रफ्तार आटो के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।
घटना के बाद चालक फरार
ऑटो सड़क किनारे लोहे के एंगल से टकराकर पलट गया। हादसे में जावेद और उसके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जावेद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बबली, बेटा आमीन और बेटी जाफिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
सभी घायलों को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सराय थाना पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: NIT में 6 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का जानलेवा हमला, चेहरे पर आए 7 टांके