विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के साहूपुरा स्कूल में Gen-Z बोले- पढ़ाई चाहिए, झाडू नहीं; सफाई कराने पर अभिभावक नाराज

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:51 PM (IST)

फरीदाबाद के साहूपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों और अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों ...और पढ़ें

विरोध जताते हुए गांव साहूपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक। जागरण

विरोध जताते हुए गांव साहूपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक। जागरण

HighLights

  1. साहूपुरा स्कूल में छात्रों से साफ-सफाई कराने का आरोप।

  2. छठी से आठवीं कक्षा दूर शिफ्ट होने से छात्र परेशान।

  3. अभिभावकों और छात्रों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जेन जी के मुखर तेवरों के बीच अब स्कूलों के बच्चे भी अपने अधिकारों और सुविधाओं को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। साहूपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर स्कूल में विद्यार्थियों से साफ-सफाई कराने और छठी से आठवीं कक्षा को सेक्टर-65 में शिफ्ट किए जाने पर नाराजगी जताई।

'श्रमदान के नाम पर सफाई कराना उचित नहीं'

विद्यार्थियों का कहना है कि पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से श्रमदान के नाम पर सफाई कराना उचित नहीं है। वहीं, कक्षाएं दूर शिफ्ट होने से गांव के विद्यार्थियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का यह विरोध इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी अब अपनी शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े सवालों पर चुप रहने के बजाय सीधे जिम्मेदारों से जवाब मांगने लगी है।

faridabad-news1

200 से ज्यादा विद्यार्थी परेशान

प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र कुमार, आशा देवी, सुनीता और राजकुमार सहित अन्य अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने बताया दो दिन पहले स्कूल को सेक्टर-65 स्थित स्काउट्स एंड गाइड्स के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। अब साहूपुरा के छठी से आठवीं के विद्यार्थियों 200 से ज्यादा विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।

दरअसल, स्कूल गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर हो गया है। दोपहर के समय साहूपुरा से सेक्टर-65 विद्यार्थियों को धूप में अध्यापक लेकर गए, जिससे कई विद्यार्थियों की तबीयत भी खराब हो गई है। कक्षाएं शिफ्ट होने से विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

शिकायत करने पर मिलती है टीसी देने की धमकी

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में कक्षा के समय विद्यार्थियों से कक्षाओं और ग्राउंड की साफ-सफाई कराई जाती है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, यदि विद्यार्थी शिकायत करते हैं तो उन्हें नाम काटने की धमकी दी जाती है। विरोध प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने जिला शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं को शिफ्ट किया जा रहा है। साहूपुरा के स्कूल में जगह का अभाव है, सेक्टर-65 में बेहतर तरह से कक्षाएं आयोजित हो पाएंगी। विद्यार्थियों से साफ-सफाई कार्य नियमित रूप से नहीं कराया जाता है। सिर्फ श्रमदान के तहत कार्य कराए जाते हैं, यह निदेशालय के आदेश हैं।"

-सरोज, प्रधानाचार्य (डीडीओ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूपुरा।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार: दोस्त ने ही 7 दिन बनाया बंधक, पेट्रोल पिलाने की धमकी देकर पीटा

यह भी पढ़ें- 'बच्चों का ध्यान रखना, पत्नी को खर्चा देना...', चाचा को संदेश भेजकर फरीदाबाद नहर में कूदा युवक