विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बच्चों का ध्यान रखना, पत्नी को खर्चा देना...', चाचा को संदेश भेजकर फरीदाबाद नहर में कूदा युवक

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:33 PM (IST)

फरीदाबाद में 32 वर्षीय चाणक्य सोतई ने अपने चाचा को बच्चों और पत्नी का ध्यान रखने का संदेश भेजकर नहर ...और पढ़ें

फरीदाबाद में नहर में कूदा युवक।

फरीदाबाद में नहर में कूदा युवक।

HighLights

  1. चाणक्य सोतई ने चाचा को संदेश भेजकर नहर में छलांग लगाई।

  2. जेवर रोड पर सोतई पुल के पास बाइक, मोबाइल, हेलमेट मिले।

  3. पुलिस और एसडीआरएफ ने नहर से शव बरामद किया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बच्चों का ध्यान रखना, पत्नी को खर्चा देना.. यह संदेश अपने चाचा के फोन पर भेजने के बाद 32 वर्षीय चाणक्य सोतई के पास नहर में कूद गया। तलाश में जुटे स्वजन को जेवर रोड पर सोतई पुल के नीचे उसकी बाइक, मोबाइल और हेलमेट मिले।

इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नहर में तलाश कराई और उसका शव बरामद कर लिया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

चाणक्य अपनी सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से घर से निकला

मृतक चाणक्य धतीर गांव, पलवल का रहने वाला था और एक फैक्ट्री में फायर सेफ्टी विभाग में काम करता था। उसके छोटे भाई मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चाणक्य अपनी सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से घर से निकला था। इसके बाद उसने अपने फोन से चाचा के फोन पर उक्त संदेश भेजा।

गांव सोतई के पुल के नीचे उसकी बाइक खड़ी मिली

संदेश मिलने के बाद स्वजन को चिंता हुई और उन्होंने चाणक्य की तलाश शुरू की। जेवर रोड पर गांव सोतई के पुल के नीचे उसकी बाइक खड़ी मिली। पास में उसका मोबाइल फोन और हेलमेट भी मिला, लेकिन चाणक्य का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद नहर में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर नहर में तलाश कराई। काफी प्रयास के बाद चाणक्य का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- मोहना एलिवेटेड मार्ग का रास्ता साफ, पेयजल लाइन बदलने का काम शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा 225 करोड़ का प्रोजेक्ट