विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पौने दो करोड़ से बनी सड़क 2 महीने में ही जांच में फेल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 03:46 PM (IST)

फरीदाबाद में पौने दो करोड़ की लागत से बनी सड़क के नमूने दो महीने में ही फेल हो गए, जिसके ...और पढ़ें

फरीदाबाद में सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से बात करती जागरण टीम। दीपक पांडे, जागरण

फरीदाबाद में सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से बात करती जागरण टीम। दीपक पांडे, जागरण

HighLights

  1. पौने दो करोड़ की सड़क के नमूने दो माह में फेल हुए।

  2. नगर निगम ने ठेकेदार को खराब गुणवत्ता पर नोटिस जारी किया।

  3. मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पहले भी सड़क गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से सवाल उठाने के बाद भी ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

दो माह पहले ही पौने दो करोड़ से बनी सड़क के सैंपल फेल हो गए। जिसके बाद नगर निगम की ओर से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, निगम की ओर से अभी ठेकेदार को केवल 20 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है।

डबुआ कॉलोनी में 17 नंबर चुंगी से नवादा गांव तक करीब एक किलोमीटर की आरएमसी सड़क का निर्माण किया गया था। यह सड़क पिछले काफी समय से खराब पड़ी थी।

अधिकारियों से जानकारी मांगी

सड़क निर्माण के दौरान ही लोगों द्वारा उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आरटीआइ एक्टिविस्ट की ओर से भी सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगी गई।

इसके साथ सड़कों के सैंपल को लेकर जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने सड़क के सैंपल करवाकर जांच के लिए भेजे। जो फेल पाए गए। अब सैंपल फेल पर ठेकेदार को नोटिस भेजकर उससे जवाब मांगा गया है। उसका भुगतान भी रोक लिया गया है।

दिशा की बैठक में मंत्री ने उठाए के सवाल

दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने विधायकों की शिकायत पर सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा था कि ठेकेदार और अधिकारी जानबूझ कर खराब सड़कों का निर्माण कर रहे हैं। जिसकी वजह से सरकार को नुकसान हो रहा है। इसके बाद निगम की ओर से दो से तीन सड़कों को तोड़कर फिर से बनवाया गया था। लेकिन फिर से सड़कों की गुणवत्ता खराब होने लगी है।

निगम में आरटीआई लगाकर सड़क के बारे में पूरी जानकारी मांगी थी। लेकिन निगम की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। हालांकि निगम की ओर से सैंपल लिए गए थे। जोकि फेल हो चुके हैं। - अजय सैनी, आरटीआई एक्टिविस्ट

ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया था। उसको केवल अभी 20 प्रतिशत ही भुगतान किया गया था। बाकी भुगतान रोक दिया गया है। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर कम, लोगों ने ली राहत की सांस


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।