विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर कम, लोगों ने ली राहत की सांस

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:38 AM (GMT+05:30)

रविवार को बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली, जहां पीएम10 और एक्यूआई स्तर में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में कमी लोगों को मिली राहत (एआई जेनरेटेड इमेज)

बल्लभगढ़ फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में कमी लोगों को मिली राहत (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. रविवार को बल्लभगढ़, फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में गिरावट।

  2. हल्की बूंदाबांदी और कम ट्रैफिक से हवा हुई साफ।

  3. छठ महापर्व के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई गई।

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के लोगों को रविवार को जहरीली हवा में थोड़ी राहत मिली। रविवार को बल्लभगढ़ का पीएम 10 का स्तर 284 और फरीदाबाद का एक्यूआई 265 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर रहा।

सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी और हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई। इसके साथ ही अवकाश का दिन होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं रही।

फिर से बढ़ सकता है प्रदूषण..

हालांकि सोमवार को छठ महापर्व के समापन के बाद फिर से प्रदूषण स्तर बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसमें भी बल्लभगढ़ क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित बना हुआ है। बल्लभगढ़ क्षेत्र में पिछले करीब 11 दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।

बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर 

यह सामान्य स्तर से आठ गुना अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को देश के 281 शहरों का एयर बुलेटिन जारी किया गया था। इसके अनुसार बल्लभगढ़ देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा।

बल्लभगढ़ में ट्रैफिक जाम और नेशनल हाइवे किनारे पड़ी धूल की वजह से प्रदूषण स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने कहा कि निगम के साथ तालमेल करके प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर, प्रदूषण पर लगेगा लगाम, बनाया गया ये प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।