फरीदाबाद में 3000 से ज्यादा उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, राशन डिपो पर आईं POS मशीनें
फरीदाबाद में 2017 से 15 से अधिक राशन डिपो लाइसेंसधारकों को पीओएस मशीनें नहीं मिली हैं, जिससे 3000 से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हैं।
-1783759033477_m.webp)
राशन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में करीब 15 से अधिक राशन डिपो लाइसेंसधारक हैं, जिन्हें वर्ष 2017 से पीओएस मशीन अलॉट नहीं की गई है। इन सभी लाइसेंसधारक डिपो पर मौजूद तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अन्य डिपो होल्डर के साथ अटैच कर दिया गया।
बताया गया कि 9 साल से ये लोग अपने स्थायी डिपो होल्डरों से राशन नहीं ले पा रहे हैं। इन्हें राशन लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
शिकायत पत्र देकर मांग की
15 जुलाई से फिर नए डिपो अलॉट करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। ऐसे में पुराने लाइसेंस धारकों ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार को शिकायत पत्र देकर मांग की है कि जिन्हें पहले लाइसेंस आवंटित हैं, तो पहले उन्हें पीओएस मशीन उपलब्ध कराई जाएं, उसके बाद नए लाइसेंस आवंटित हो।
बता दें, पुराने लाइसेंसधारक वर्ष 2017 से सरकारी फीस जमा कराकर हर साल अपने लाइसेंस को रिन्यू कराते आ रहे हैं। ये लाइसेंसधारक इसी आस में इतने सालों से अपना लाइसेंस रिन्यू कराते आ रहे थे, ताकि जब भी नए लाइसेंस जारी हो तो सबसे पहले इन्हें पीओएस मशीन उपलब्ध कराई जाएं।
इस विषय में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि हमने तीनों जोन से लाइसेंसधारकों की जानकारी मंगवा ली है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद वालों के लिए गुड न्यूज, जर्जर पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू; पूरा होने पर मिलेगी ये सुविधा
वहीं, इनकी सूची बनाकर पंचकुला स्थित निदेशालय भेजा जा रहा है, ताकि जिले में 15 तारीख से जो नए लाइसेंस अलाट किए जाने हैं, वे पुरानी संख्या को मद्देनजर रखकर अलाट किए जाएंगे।
