विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद वालों के लिए गुड न्यूज, जर्जर पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू; पूरा होने पर मिलेगी ये सुविधा

Published: Sat, 11 Jul 2026 01:58 PM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित जर्जर पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है, जिसे एक वर्ष में पूरा करने ...और पढ़ें

पंचायत भवन का जर्जर प्रवेश द्वार जो कभी गिर सकता है। जागरण

पंचायत भवन का जर्जर प्रवेश द्वार जो कभी गिर सकता है। जागरण

HighLights

  1. बल्लभगढ़ पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हुआ।

  2. एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य, 1.85 करोड़ लागत।

  3. छतों की मरम्मत से कार्य की शुरुआत की गई।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद में लोगों के जानमाल के खतरा को ध्यान में रखते हुए जर्जर हो रहे पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है।

यह कार्य पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य को एक वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरी तरह से तैयार होने के बाद यह आम लोगों के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भी काम आएगा।

पंचायत भवन पंचायत विभाग का है। यहां पर फिलहाल जिला परिषद के अध्यक्ष, पंचायत विभाग के अधीक्षण अभियंता, रोजगार कार्यालय, कृषि उपमंडल अधिकारी का कार्यालय, पुलिस के गुप्तचर विभाग, एटीडीसी का ट्रेनिंग सेंटर चल रहा है।

सहायक खजाना अधिकारी, इन कार्यालयों में रोजाना हजारों लोग अपने काम-काज कराने के लिए आते-जाते हैं। भवन की हालत लगातार जर्जर होती जा रही है। इससे आम लोगों के जीवन को खतरा बना हुआ था। क्योंकि भवन की दीवार या छत कभी भी किसी के ऊपर गिर सकती थी।

77681447

इसके जीर्णोद्धार के लिए जिला परिषद ने दो करोड़ रुपये तीन वर्ष पहले मंजूर किए थे। विभाग यहां पर तकनीकी कारणों के चलते जीर्णोद्धार का काम शुरू नहीं कर पाया। अब इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। मौके पर विभाग ने सबसे पहले भवन की छत्तों को बदलने का काम शुरू किया है। यहां पर पुरानी टाइलों को उखाड़ कर नई लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- अब 31 जुलाई तक सरचार्ज माफी की छूट, फरीदाबाद के लोगों को बड़ी राहत; फिर से उठा सकेंगे योजना का लाभ

77681477

हमने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार काम शुरू कर दिया है। शुरुआत में भवन की छतों को तैयार कर रहे हैं। इसके बाद जो खिड़कियां टूटी हुई हैं, उन्हें बदला जाएगा। साइड़ों में दीवारों पर लगे पत्थर टूट या निकल गए हैं उन्हें बदल कर नया लगाया जाएगा। बिजली की फिटिंग को ठीक किया जाएगा। चार महीने वर्षा का मौसम होने के कारण इसे तैयार करने में कम से कम 9 महीने का समय लग जाएगा। इस पर 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत भवन को पुराने नक्शे के अनुसार ही बनाया जाएगा। यहां पर लोगों के राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हालों के अंदर लगाई गई दीवारों को हटा दिया जाएगा। - प्रवीण गोठवाल, कार्यकारी अभियंता पंचायत विभाग फरीदाबाद