विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब 31 जुलाई तक सरचार्ज माफी की छूट, फरीदाबाद के लोगों को बड़ी राहत; फिर से उठा सकेंगे योजना का लाभ

Published: Fri, 10 Jul 2026 11:46 AM (IST)

फरीदाबाद नगर निगम ने गृह कर सरचार्ज माफी की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह निर्णय अधिक ...और पढ़ें

31 जुलाई तक सरचार्ज माफी की छूट दी। एआई जनरेटेड

31 जुलाई तक सरचार्ज माफी की छूट दी। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. फरीदाबाद नगर निगम ने गृह कर सरचार्ज माफी की तारीख बढ़ाई।

  2. अब लोग 31 जुलाई तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकेंगे।

  3. यह निर्णय अधिक से अधिक लोगों को राहत देने के लिए।

फरीदाबाद, सुभाष डागर। फरीदाबाद में नगर निगम ने लोगों को गृह पर सरचार्ज माफी के लिए राहत दी है। अब गृह जमा कराने वाले लोगों को 31 जुलाई तक सरचार्ज माफी की छूट दी है।

पहले नगर निगम ने यह तारीख 30 जून घोषित की थी। इस दौरान काफी लोगों ने अपना सरचार्ज माफी का लाभ लेने के लिए गृह जमा करा दिया था। जो लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे, उन्हें इस योजना का लाभ देने के लिए यह तारीख बढ़ाई है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए निगम संयुक्त आयुक्त करण सिंह भगोरिया ने बताया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपना गृह जमा करें।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने नहीं बढ़ाई गृह कर सरचार्ज माफी की तारीख, फरीदाबाद के लोगों ने उठाई मांग

वहीं, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर, दुकानदार निर्मल गुप्ता, व्यापारी समिति के महासचिव बिशन बंसल ने नगर निगम के तारीख बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने सभी दुकानदारों और शहर के लोगों से समय रहते हुए गृह कर जमा करने के लिए कहा है।