विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में राशन डिपो लाइसेंस के लिए आवेदन बंद, 69 में 23 महिलाओं के लिए रिजर्व

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:24 PM (IST)

फरीदाबाद में 69 नए सरकारी राशन डिपो लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है, जिसमें 23 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

फरीदाबाद राशन डिपो। फोटो: आर्काइव

फरीदाबाद राशन डिपो। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. फरीदाबाद में 69 नए सरकारी राशन डिपो के लिए आवेदन बंद।

  2. कुल 23 डिपो महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित किए गए।

  3. आवेदकों को 12वीं पास और कंप्यूटर ज्ञान होना अनिवार्य था।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में 69 सरकारी राशन के नए डिपो लाइसेंस देने के लिए आवेदन मांगे जाने की तिथि बुधवार को समाप्त हो गई। नए लाइसेंस के आवेदन की अंतिम तिथि पहले दस नवंबर निर्धारित की गई थी। इस दौरान सर्वर में दिक्कत आने के कारण इस तिथि को बढ़ाकर 25 नवंबर किया गया था।

बुधवार को निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद अब आवेदन पोर्टल को बंद कर दिया गया है। अब तक आए आवेदनों के दस्तावेजों की जांच के बाद जल्द ही आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

23 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित

बता दें, इस बार डिपो आवंटन पॉलिसी के तहत 46 सरकारी राशन डिपो महिला-पुरुष दोनों ले सकेंगे, जबकि 23 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।। सरकार की ओर से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण नीति के तहत महिलाओं को अतिरिक्त मौका मिल पा रहा है।

आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य की गई थी। खास यह भी आवेदक को छह महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स भी आना चाहिए था।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार इन गावों में सरकारी राशन के नए डिपो के लिए आवेदन मांगे गए थे।

  • गांव आलमपुर
  • अमीपुर
  • अमरपुर
  • भोपानी
  • बिजोपुर
  • चांदपुर
  • छांयसा
  • ददसिया
  • फतेहपुर तगा
  • फिरोजपुर कलां
  • घरोंड़ा
  • घुड़ासन
  • गोठडा मोहब्ताबाद
  • जाजरू
  • जवां
  • कबूलपुर बांगर
  • कबूलपुर पट्टी
  • कैल गांव
  • खेड़ी गांव
  • खेड़ी गुजरान
  • किढावली
  • कौराली
  • लढौली
  • लालपुर
  • मादलपुर
  • महमूदपुर
  • मंधावली
  • नरहावली
  • नरियाला
  • नेकपुर
  • पन्हेड़ा कलां
  • पन्हेड़ा खुर्द
  • पावटा
  • राजपुर कलां
  • साहुपुरा
  • समयपुर
  • सरूरपुर
  • सीकरी
  • सिकरोना
  • सिरोही
  • सुनपेड़
  • तिलोरी खादर
  • तिलपत
  • वार्ड-1, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 33, 34, 42, 43, 44, 45

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: iPhone की जिद में 18 साल के इकलौते बेटे ने लगाई फांसी, 2 दिन बाद बर्थडे पर मां देने वाली थी सरप्राइज

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में FDA और NCB की बड़ी कार्रवाई, एनाबॉलिक स्टेरॉयड समेत 17 तरह की एलोपैथिक दवाइयां जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।