विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में रेलवे यार्ड बना 'प्रदूषण बम', न पानी का छिड़काव, न धूल पर लगाम; लोगों का फूटा गुस्सा

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे यार्ड से रोजाना उठने वाला घना धुआं आसपास के सैकड़ों परिवारों के लिए प्रदूषण का कारण ...और पढ़ें

धुएं से घिरा रेलवे यार्ड। जागरण

धुएं से घिरा रेलवे यार्ड। जागरण

HighLights

  1. बल्लभगढ़ रेलवे यार्ड से रोजाना उठता है घना धुआं।

  2. आसपास के सैकड़ों परिवार प्रदूषण से हो रहे हैं प्रभावित।

  3. धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जाता।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बल्लभगढ़ का रेलवे यार्ड इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। यहां रोजाना धुएं का घना गुबार उठता रहता है।

यार्ड से उठता धुआं आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि यार्ड और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र धुंध और धुएं की चादर में लिपटा नजर आता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे यार्ड में धूल और धुएं को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता। यदि पानी का छिड़काव कराया जाए तो धूल के उड़ने पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

उठते धुएं के गुबार

इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कदम उठता दिखाई नहीं दे रहा। एक तरफ प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर आम लोगों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रेलवे यार्ड में रोजाना उठते धुएं के गुबार पर किसी की नजर नहीं है।

सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े अभियान या शिकायत का इंतजार कर रहे हैं? आसपास रहने वाले परिवारों को आखिर प्रदूषण से राहत कब मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 364 पर पहुंचा; 18 इलाकों में हालात गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।