विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में 25 हजार की रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ दबोचा

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:39 AM (IST)

हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फरीदाबाद के धौज थाने में तैनात PSI प्रदीप कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

पीएसआई को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

पीएसआई को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. पीएसआई प्रदीप कुमार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।

  2. हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने धौज थाने में की कार्रवाई।

  3. परिवार को परेशान न करने के बदले मांगी थी रिश्वत।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने धौज थाने में तैनात PSI प्रदीप कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि वह एक मुकदमे में शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों को परेशान न करने के बदले अतिरिक्त रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपित इससे पहले भी उससे 28 हजार रुपये ले चुका था।

परेशान न करने के एवज में मांगे रुपये

एसीबी को शिकायत देने वाले व्यक्ति के खिलाफ धौज थाने में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जांच अधिकारी के रूप में तैनात था।

आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता से परिवार के सदस्यों को मामले में परेशान न करने की एवज में 25 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगी थी।

योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल

शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने ट्रैप का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 25 गांवों के लोगों का इंतजार खत्म, मोहना बस अड्डे से शुरू हुई रोडवेज बसों की सेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।