विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में GRAP-1 की उड़ी धज्जियां, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 25 कंस्ट्रक्शन साइट्स को थमाया नोटिस

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:50 PM (IST)

फरीदाबाद में नगर निगम और बिल्डरों की लापरवाही के कारण निर्माणाधीन साइटों पर धूल नियंत्रण के इंतजाम नाकाफी पाए गए हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

50 से अधिक साइटों का किया गया था निरीक्षण

50 से अधिक साइटों का किया गया था निरीक्षण

HighLights

  1. 50 से अधिक निर्माण साइटों का निरीक्षण किया गया।

  2. 25 साइटों पर धूल नियंत्रण में लापरवाही मिली, नोटिस जारी।

  3. कूड़ा जलाने पर एक माह में कोई चालान नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दशहरा के बाद प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रैप वन के प्रतिबंध लागू कर दिए गए है। जिसके तहत निर्माणाधीन साइटों पर धूल रोकने के लिए पूरे इंतजाम होने चाहिए।

इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर निगम को पत्र लिखकर सूचित भी किया गया था। जिसमें कहा गया कि निगम की ओर से जहां पर भी निर्माण कार्य करवाएं जा रहे हैं। वहां पर धूल को रोकने के पूरे इंतजाम किए जाए। लेकिन बोर्ड की टीम की ओर से जब निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण पाया गया तो उड़ती धूल को रोकने को लेकर भारी लापरवाही पाई गई।

बोर्ड की टीम ने पिछले तीन दिनों में 50 से अधिक साइटों का निरीक्षण किया। जिसमें निर्माण सामग्री ऐसे में खुले में रखी हुई पाई गई। इनको ढका नहीं गया था। इसके साथ ही छिड़काव को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसी 25 निर्माणाधीन साइटों पर बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए है। सोमवार को शहर में पीएम 10 का स्तर 117 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है।

एंटी स्माग गन से शुरू किया छिड़काव

ग्रेप लागू होने के बाद निगम की ओर से चार एंटी स्माग गन के साथ छिड़काव तो शुरू कर दिया गया है। लेकिन निर्माण साइटों पर धूल को रोकने के इंतजाम और कूड़े में आग लगाने वालों के चालान नहीं किए जा रहे हैं।

आमतौर पर अक्टूबर माह के अंत तक निगम की ओर से निर्माण कार्याें पर रोक लगा दी जाती है। क्योंकि ठंड भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही प्रदूषण का प्रभाव बढ़ने का खतरा बना रहता है। लेकिन इस बार अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

आग को लेकर नहीं किया एक माह में कोेई भी चालान

शहर में अलग-अलग जगहों पर आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। सड़क किनारे एकत्र कूड़े का निस्तारण करने के बजाय लोग उसमें आग लगा रहे हैं। जिससे शहर की हवा जहरीली हो रही है।

लेकिन, निगम की ओर से अभी तक कूड़े में आग लगाने को चालान करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन के बाद टीम चालान शुरू करेगी। अभी सभी कर्मचारियों को कूड़ा उठान को लेकर लगाया गया है। क्योंकि त्योहारी सीजन से पहले सड़क किनारे पड़ा हुआ खत्म करना है।

'प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 50 साइटों का दौरा किया गया था। जिसमें से 25 साइट पर लापरवाही पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। निगम से कहा गया है कि वह हवा को प्रदूषित होने से बचाने को पूरा इंतजाम रखे।'

-हरीश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़

  • 50 निर्माणाधीन साइट का किया था निरीक्षण
  • 25 साइटों पर जारी किया गया नोटिस
  • 05 हजार रुपये तक लग सकता है जुर्माना
  • 04 एंटी स्मांग गन से हो रहा छिड़काव
  • 11 एंटी स्वीपिंग मशीन कर रही शहर की सफाई
  • 01 माह में कूड़े में आग को लेकर नहीं किया गया चालान
  • 40 हजार टन करीब शहर में कूड़ा जमा
  • 04 मशीनों से नापा जा रहा शहर में पीएम 10 का स्तर
  • 117 माइक्रोग्राम क्यूबिकट मीटर सोमवार को रहा पीएम 10 का स्तर

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर भांकरी डंपिंग यार्ड खाली, पुलिस ने उखाड़ फेंका टेंट; क्या है पूरा विवाद

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सूरजकुंड दिवाली मेले का आगाज, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन