विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सूरजकुंड दिवाली मेले का आगाज, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:14 PM (IST)

हरियाणा के फरीदाबाद में 23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ...और पढ़ें

सूरजकुंड दीवाली मेले का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दीवाली मेले का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

HighLights

  1. सूरजकुंड दिवाली मेला 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित।

  2. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले का उद्घाटन किया।

  3. फरीदाबाद, हरियाणा में हो रहा है यह विशेष आयोजन।

प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दीवाली मेले का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले का उद्घाटन करते हुए लोगों को संबोधित किया।

दीवाली के खास पर हर साल सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाता है। इस चार दिवसीय मेले को रंग-बिरंगे लाइट्स और झालर से सजाया गया है। मेले में पर्यटकों की भीड़ भी पहुंचनी शुरू हो गई है।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सूरजकुंड मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसके तहत भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के लिए निर्धारित मार्गों पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नौ एंट्री लागू किया गया है।

इस मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और कलात्मक उत्पाद बेचे जा रहे हैं। साथ ही साथ पारंपरिक खाने-पीने की चीजों का भी स्टॉल लगाया गया है। इसके अलावा सांसकृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।