विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद पुलिस के कदम से लोगों के चेहरे पर आई रौनक, डिजिटल ट्रैकिंग से खोजे 8 लाख के 42 गुम मोबाइल

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:06 AM (IST)

फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने डिजिटल ट्रैकिंग और CEIR पोर्टल की मदद से 8 लाख रुपये से अधिक कीमत ...और पढ़ें

फरीदाबाद पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग से खोजे 8 लाख के 42 गुम मोबाइल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

फरीदाबाद पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग से खोजे 8 लाख के 42 गुम मोबाइल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. फरीदाबाद पुलिस ने 42 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए।

  2. बरामद मोबाइलों की कीमत 8 लाख रुपये से अधिक है।

  3. CEIR पोर्टल और डिजिटल ट्रैकिंग से मिली सफलता।

फरीदाबाद, हरेंद्र नागर। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके 42 लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब फरीदाबाद पुलिस ने उनके खोए हुए मोबाइल खोजकर उन्हें लौटा दिए।

सेंट्रल जोन की साइबर सेल ने सीईआइआर पोर्टल और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

शिकायतों का किया गया विश्लेषण

पुलिस ने केंद्र सरकार के सीईआइआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर यह सफलता हासिल की।

टीम ने मोबाइल फोन के आईएमईआइ नंबर, नेटवर्क संबंधी जानकारी और डिजिटल लोकेशन इनपुट के आधार पर उनकी पहचान की।

मोबाइल फोन किए गए ट्रेस

इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। डीसीपी सेंट्रल राजेश मोहन ने अपने कार्यालय में सभी 42 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

लंबे समय से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने फोन वापस पाकर खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार जताया। डीसीपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति के लिए हरियाणा में 487 जागरूकता कार्यक्रम, 1.15 लाख लोगों तक पहुंचा संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।