नशा मुक्ति के लिए हरियाणा में 487 जागरूकता कार्यक्रम, 1.15 लाख लोगों तक पहुंचा संदेश
हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण ब्यूरो ने जनवरी से अक्टूबर 2026 तक 487 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 1.15 लाख से ...और पढ़ें

नशा मुक्ति के लिए हरियाणा में 487 जागरूकता कार्यक्रम 1.15 लाख लोगों तक पहुंचा संदेश (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
487 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1.15 लाख से अधिक लोग शामिल।
युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
एनडीपीएस एक्ट और अवैध कारोबार की सूचना हेतु हेल्पलाइन।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। हरियाणा में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है।
जनवरी से अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में 487 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1,15,011 लोगों ने भाग लिया। अभियान के तहत युवाओं के साथ अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
नशा कर रहा युवाओं को बर्बाद
कार्यक्रमों में बताया गया कि नशा किस तरह युवाओं की सेहत, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन को बर्बाद कर सकता है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर मिलने वाली सजा की जानकारी भी दी गई।
अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव, पढ़ाई में गिरावट और बेवजह पैसे मांगने जैसे संकेतों पर ध्यान देने की सलाह दी गई।
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई से नहीं जीती जा सकती, बल्कि समाज की भागीदारी भी जरूरी है। नशे के अवैध कारोबार की सूचना हेल्पलाइन 90508-91508 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। - राजेंद्र कुमार मीणा, डीआइजी एचएसएनसीबी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबादयह भी पढ़ें- एसआईआर के खिलाफ 26 नवंबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान, कर्नाटक में 84 लाख मतदाता गायब