विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं पिल्लों से बात नहीं करता, अपने पिता को भेजो', सिंगापुर बेस्ड COO के मर्डर से पहले पुलिस स्टेशन में क्या हुआ?

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:49 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Nov 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में कॉमन पार्किंग एरिया के गेट को लेकर विवाद के दौरान मोनू और परमजीत धनखड़ के बीच विवाद हो ...और पढ़ें

आरोपी मोनू पीली शर्ट में मृतक की फाइल फोटो।

आरोपी मोनू पीली शर्ट में मृतक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. फरीदाबाद सेक्टर-21सी में पार्किंग गेट को लेकर विवाद।

  2. मोनू और परमजीत धनखड़ के बीच हुई कहासुनी।

  3. मोनू ने शौर्य को अपमानजनक शब्द कहे।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर-21सी में कॉमन पार्किंग एरिया के क्षतिग्रस्त गेट को लेकर मकान नंबर 641 के तीसरे तल पर रहने वाले मोनू और प्रथम तल पर रहने वाले परमजीत धनखड़ के बीच विवाद हुआ।

इस दौरान धनखड़ के बेटे शौर्य ने मोनू को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान मोनू शौर्य को कहा कि 'मैं पिल्लों से बात नहीं करता; अपने पिता को भेजो।'

पुलिस के सामने दी धमकी

विवाद के बाद धनखड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा। वहां भी मोनू ने पुलिस के सामने परमजीत को धमकी दे डाली। मोनू ने पुलिस के सामने कहा कि आज रात तक तुंझे जिंदा नहीं छोडूंगा।

हालांकि उस दौरान किसी ने नहीं सोचा कि यह सच होगा, सब ने यही समझा की शायद मोनू गुस्से में धमकी दे रहा है। कुछ घंटे बाद उसने धनखड़ को विवाद सुलझाने के बहाने नीचे बुलाया और 15 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से 9 गोलियां सीधे धनखड़ को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बात करने से किया इनकार

मोनू ने इस दौरान बेटे शौर्य पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसने गाड़ी के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली।पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब विवाद शुरू हुआ तब शौर्य ने मोनू से बात की थी और उसे ठीक कराने के लिए कहा था। लेकिन मोनू ने उससे बात करने से इनकार कर दिया और उसे अपने पिता को भेजने के लिए कहा।

धनखड़ दीवाली मनाने और अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को सिंगापुर से भारत आए थे, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। लेकिन इस दौरान किसी को नहीं पता था कि एक छोटा विवाद किसी की हत्या का कारण बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में रेलवे यार्ड बना 'प्रदूषण बम', न पानी का छिड़काव, न धूल पर लगाम; लोगों का फूटा गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।