फरीदाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अधिकारी फील्ड में उतरकर करेंगे सत्यापन, तैयार हुई पूरी रूपरेखा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की और अधिकारियों को फील्ड में जाकर मतदाताओं के ...और पढ़ें
-1794351331234_m.webp)
फरीदाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अधिकारी फील्ड में उतरकर करेंगे सत्यापन ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
अधिकारी फील्ड में जाकर मतदाताओं का गहन सत्यापन करेंगे।
पात्र मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित कर सूची में शामिल किया जाएगा।
बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अब अधिकारी फील्ड में उतरकर एसआइआर का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार मतदाताओं की पहचान एवं उचित ट्रैकिंग सुनिश्चित करते हुए पात्र मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फर्म पहुंचाया जाएगा। इस कार्य में प्रत्येक मतदाता से संबंधित जानकारी का सही रिकार्ड रखा जाएगा।
फील्ड में जाना होगा..
उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों में बैठकर काम की समीक्षा न करें, बल्कि फील्ड में जाकर प्रगति का निरीक्षण करें। मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और फार्म वितरण की प्रक्रिया की नियमित मानिटरिंग की जाए, जिससे कोई पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे।
ट्रेनिंग कराने के दिए गए निर्देश
बीएलओ, बूथ लेवल एजेंटों और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग करवाने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण में मतदाताओं की पहचान, एन्यूमरेशन फार्म वितरण, रिकार्ड संधारण और सत्यापन की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद डा. हनी बंसल और एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में देहरा गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल