विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की NIT-1 कपड़ा मार्केट में अचानक लगी आग, चार दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:46 AM (IST)

फरीदाबाद के एनआईटी नंबर एक मार्केट में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की चार दुकानों में भीषण आग लग ...और पढ़ें

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने 12.30 बजे आग पर काबू पाया।

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने 12.30 बजे आग पर काबू पाया। 

HighLights

  1. एनआईटी-एक मार्केट में बुधवार रात लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट से चार कपड़ों की दुकानें प्रभावित हुईं।

  3. दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। एनआईटी नंबर एक मार्केट में बुधवार रात करीब 11 बजे कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। आग फैशनो दुकान से शुरू होकर आसपास की तीन अन्य दुकानों तक फैल गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने 12.30 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग की चपेट में आहुजा कलेक्शन, रिवाज हट समेत चार दुकानें आ गईं। सभी दुकानें कपड़ों की हैं। आग तेजी से फैलने के कारण बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग आसपास की दूसरी दुकानों तक न फैले, इसके लिए भी प्रयास किए गए। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 3 विभागों की लापरवाही ने ली दिनेश की जान, दिव्यांग पत्नी और 3 बेटियां का सहारा छिना

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सड़क पर भरा सीवर का पानी, बचने के प्रयास में ट्रांसफार्मर से टकराया साइकिल सवार; करंट से मौत