विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सड़क पर भरा सीवर का पानी, बचने के प्रयास में ट्रांसफार्मर से टकराया साइकिल सवार; करंट से मौत

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:46 PM (IST)

फरीदाबाद में सीवर के पानी से बचने के चक्कर में एक साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रांसफार्मर से ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीवर के पानी से बचने में साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ा।

  2. सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकराने पर करंट लगा।

  3. करंट लगने से साइकिल सवार दिनेश तिवारी की मृत्यु।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। संजय काॅलोनी 22 फुट रोड पर भरे सीवर के पानी से बचने के चक्कर में साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल सहित गिर पड़ा। उसका हाथ सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव काॅलोनी निवासी दिनेश तिवारी के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गया है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।