विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर माह वेतन पर 12 करोड़ खर्च, फिर भी सफाई के लिए एजेंसी को सात करोड़ देगा फरीदाबाद नगर निगम

Published: Thu, 12 Feb 2026 06:42 AM (IST)

फरीदाबाद नगर निगम 7 करोड़ रुपये एक निजी एजेंसी को रात्रि सफाई अभियान के लिए देगा, जबकि वह अपने 3000 ...और पढ़ें

निगम हर माह तीन हजार सफाई कर्मचारियों पर 12 करोड़ रुपये वेतन के रूप में खर्च कर रहा।

 निगम हर माह तीन हजार सफाई कर्मचारियों पर 12 करोड़ रुपये वेतन के रूप में खर्च कर रहा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। जनता के टैक्स से होने वाली कमाई को नगर निगम शहर के विकास कार्याें में खर्च न करके एजेंसी को देगा। निगम की ओर से सात करोड़ से अधिक की रकम निजी एजेंसी को रात्रि सफाई अभियान के लिए दिए जाएंगे। रात्रि अभियान का ठेका निजी एजेंसी को देने के लिए निगम की ओर से टेंडर लगाया गया है। जबकि निगम हर माह तीन हजार सफाई कर्मचारियों पर 12 करोड़ रुपये वेतन के रूप में खर्च कर रहा है।

निगम की ओर से निजी एजेंसी को सफाई का ठेका दिए जाने के बारे में तर्क दिया जा रहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के करीब होने के चलते निर्णय लिया गया है। एजेंसी के 210 कर्मचारी शहर के 2.10 लाख स्क्वायर मीटर एरिया को साफ करेंगे। हर जोन में सफाई को लेकर कम्यूनिटी सेंटर, बाजारों और मुख्य सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है।

इन सभी जगहों पर एजेंसी की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या तीन हजार है। जिसमें से 1500-1500 स्थाई और अस्थाई कर्मचारी शामिल है। इसके साथ ही सफाई को लेकर एक विशेष अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी शामिल है।

अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार ने जताई थी नाराजगी

एक फरवरी 2026 को शहर की सड़कों पर औैचक निरीक्षण करने निकले मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार ने गंदगी देखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी। उस समय आयुक्त की ओर से कहा गया था कि सूरजकुुंड मेले में सफाईकर्मियों के जाने की वजह से काम प्रभावित हुआ है। फिर भी उन्होंने दो कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया था।

बड़खल डिवीजन दो में 2.38 करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम

निगम की ओर से हर जोन का अलग-अलग एरिया और बजट तय कर दिया गया है। बड़खल डिवीजन दो में 2.38 करोड़ रुपये सबसे अधिक खर्च किए जाएंगे। जबकि एनआइटी में 90 लाख, ओल्ड जोन डिवीजन तीन में 1.13 करोड़, बल्लभगढ़ डिवीजन पांच में 1.19 करोड़ और तिगांव डिवीजन में 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट के हिसाब से ही निगम की ओर से सफाई का एरिया भी चिन्हित किया गया है। एजेंसी को रात्रि अभियान का फोटो प्रतिदिन निगम अधिकारियों के पास भेजना होगा। इसके साथ ही एजेंसी सफाई अभियान में अपने संसाधन भी लगाएगी।

पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का हालत खराब है। निगम अधिकारी अपने कर्मचारियों से काम कराने में विफल है। इसलिए उनको एजेंसी का सहयोग लेना पड़ रहा है। जिन रुपयों को विकास कार्याें में लगाया जाना था। उनको अब एजेंसी को दिया जाएगा।- मुकेश शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर

स्वच्छता सर्वेक्षण करीब है। निगम सर्वेक्षण को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। एजेंसी को सफाई को लेकर चिन्हित जगह दी गई है। इसके साथ एजेंसी अपने संसाधन भी प्रयोग करे। निगम के सफाई कर्मचारी चिन्हित जगहों को छोड़कर अन्य कालोनियों और सेक्टर में सफाई करेंगे। - एशवीर सिंह, नोडल अधिकारी, स्वच्छता अभियान

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद दुष्कर्म मामला: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, दोषी को 10 साल जेल