विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद दुष्कर्म मामला: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, दोषी को 10 साल जेल

Published: Thu, 12 Feb 2026 06:32 AM (IST)

फरीदाबाद में एक युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले दोषी वसीम को अदालत ने 10 साल कैद की ...और पढ़ें

फरीदाबाद में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की कैद।

फरीदाबाद में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की कैद।

HighLights

  1. दोषी वसीम को 10 साल कैद की सजा।

  2. अदालत ने 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

  3. युवती के घर में घुसकर किया था दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है। दोषी पर 90 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है।

चीफ डिफेंस काउंसिल रविंदर गुप्ता ने बताया कि यह मुकदमा 20 नवंबर 2021 को युवती की शिकायत पर एसजीएम नगर थाने में दर्ज हुआ था। युवती ने शिकायत में बताया था कि इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान एनआइटी तीन डीएवी कालेज के पास रहने वाले वसीम के साथ हुई थी। वह स्कूल जाते वक्त युवती से मिलता था। उनकी बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई।

18 नवंबर 2021 की रात वसीम दीवार कूदकर उनके घर में घुस गया। उस वक्त परिवार के बाकी सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर युवती और उसकी मम्मी अकेले थे। युवती की मां दूसरे कमरे में सोई हुई थी।

वसीम युवती के कमरे में घुस गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचा दिया तो युवती की मां आ गई। आरोपित उसे धक्का देकर भाग गया। परिवार के बाकी सदस्यों को वापस आने पर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। तब से मुकदमा अदालत में विचाराधीन था।

यह भी पढ़ें- एएमआर पर प्रहार: अपने मर्जी से न लें एंटीबायोटिक्स, बढ़ सकती है परेशानी; फरीदाबाद में डॉक्टरों ने किया आगाह