एएमआर पर प्रहार: अपने मर्जी से न लें एंटीबायोटिक्स, बढ़ सकती है परेशानी; फरीदाबाद में डॉक्टरों ने किया आगाह
फरीदाबाद में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक के अनावश्यक सेवन के प्रति आगाह किया है। दैनिक जागरण और आईएमए द्वारा आयोजित जागरूकता ...और पढ़ें

भोजपुरी अवधी समाज के सहयोग से एएमआर पर प्रहार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डॉक्टर की सलाह के बिना अनावश्यक रूप से एंटी बायोटिक लेना बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए कभी अपनी मर्जी से दवा न लें। कई बार ऐसी भी स्थिति आती है कि दवा का असर नहीं होता। रोग भी ठीक नहीं होता है।
शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वस्थ समाज सरोकार के तहत कुछ इस तरह से लोगों को जागरूक किया। दैनिक जागरण और आईएमए की ओर से बुधवार को भोजपुरी अवधी समाज के सहयोग से एएमआर पर प्रहार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ईएसआई डिस्पेंसरी की सेवानिवृत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा मिश्रा ने कहा कि जल्दी ठीक होने के चक्कर में बहुत से लोग अपनी मर्जी से एंटी बायोटिक दवा ले लेते हैं। जरा सा ठीक होते हैं तो दवा छोड़ देते हैं। यह लापरवाही बाद में सिरदर्द बन जाती है। डा. रेखा मिश्रा ने जागरूक किया कि छोटी-मोटी बीमारियां जैसे बुखार, खांसी-जुकाम होने पर खानपान पर ध्यान दंकर और डाक्टर की सलाह पर अमल करके बीमारी से बचा जा सकता है।
एंटी बायेाटिक दवा लेने से बचना ही बेहतर है। कई मरीज थोड़ा ठीक होने पर दवा बीच में छाड़ देते हैं। उन्होंने दवा से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। ईएसआइसी मेडिकल कालेज के डा. विकास अटवाल ने कहा हमें अभी जागरूक होना पड़ेगा। देरी की तो समाज में एंटी बायोटिक का सेवन बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। उन्होंने एंटी बायोटिक से बचने की सलाह दी। कहा कि एंटी बायोटिक के आदी न बनें।।
समाज के चेयरमैन रमाकांत तिवारी सुझाव दिया कि सरकार एक हेल्प लाइन जारी करे, जिसके माध्यम से लोग दवा के प्रयोग बारे जानकारी ले सकें। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर सुभाष गहलोत ने कहा कि बहुत से ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्होंने पहले अपनी मर्जी से एंटी बायोटिक दवा ली और बाद में वह कई बीमारियों की चपेट में आ गए। एंटी बायोटिक से तो बचना ही बेहतर है। अवधी समाज से जुड़े प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, नरेश प्रसाद, रामसेवक शाह, जोगी साहू, अरविंद गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
एंटी बायोटिक दवा के मामले में आज जागरूकता की बहुत जरूरत है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बहुत ही अहम जानकारी दी और मार्गदर्शन किया। -रघुवर प्रसाद, प्रधान, भोजपुरी अवधी समाज
दैनिक जागरण के जागरूकता कार्यक्रम में एंटी बायोटिक दवा के अनावश्यक प्रयोग पर रोक लगाने की बात की गई है। इस मामले में हर नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। -सूबेदार सिंह
दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस तरह की जागरूकता बहुत ही जरूरी है। -विरेंद्र शर्मा
आज बहुत से लोग जरा सी तकलीफ होने पर एंटी बायोटिक दवाएं लेते हैं। बिना डाक्टर की सलाह से दवा लेना बाद में नुकसानदायक साबित होता है। इस मामले में डाक्टर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। इस दिशा में जागरण का जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय है। -दशरथ गुप्ता
यह भी पढ़ें- चिकित्सकीय सलाह पर ही खाएं एंटीबायोटिक, स्वयं खाएंगे तो पछताएंगे; हापुड़ के आरोग्य अस्पताल के डॉक्टर का सुझाव
