विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य आगाज, पहले दिन 20 प्रतियाोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू हो गया है। पहले दिन फरीदाबाद-पलवल जोन के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद में जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फोटो-जागरण

फरीदाबाद में जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फोटो-जागरण

HighLights

  1. राजकीय कन्या कालेज नचौली में तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल शुरू।

  2. पहले दिन 20 इवेंट्स में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

  3. सशक्त युवा, समृद्ध भारत थीम पर आधारित है यह महोत्सव।

संवाददाता, फरीदाबाद। राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में शनिवार से तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल की शुरुआत हो गई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित फरीदाबाद-पलवल जोन के युवा महोत्सव में पहले दिन पांच स्टेज पर 20 इवेंट्स में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रणदीप राणा मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. प्रताप राठी, डिस्ट्रिक्ट हायर एजुकेशन आफिसर डॉ. रितिका गुप्ता और डॉ. शमशेर सिंह अहलावत उपस्थित रहे।

छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का मौका

राजकीय कन्या कालेज नचौली के प्रिंसिपल डॉ. सुशील वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. रणदीप राणा ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर और बड़ा मंच उपलब्ध कराता है। जोनल यूथ फेस्टिवल में कुल 46 इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार यूथ फेस्टिवल की थीम सशक्त युवा, समृद्ध भारत रखी गई है।

विद्यार्थियों ने रसिया के साथ-साथ कई अन्य राज्यों की लोक संस्कृति को भी प्रस्तुत किया। इसके बाद कोरियोग्राफी इवेंट हुआ, जिसमें अलग-अलग मुद्दों को डांस के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। क्लासिकल डांस के साथ हरियाणवी डांस का जलवा भी स्टेज पर देखने को मिला। लड़कियों के साथ लड़कों ने भी हरियाणवी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

14 से अधिक इवेंट्स आयोजित

दूसरी स्टेज पर गीत, गजल, भजन, लोकगीत, क्लासिकल म्यूजिक के तीन इवेंट और ग्रुप सांग इंडियन आयोजित किए गए। यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को पांच स्टेज पर 14 से अधिक इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान केएल मेहता दयानंद महिला कालेज की प्रिंसिपल डा. मीनू दुआ, सरस्वती महिला कालेज पलवल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना त्यागी, अग्रवाल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. सीएस वशिष्ठ, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. दिनेश जून, डॉ. सुनील शर्मा, शैलेश्वर कौशिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में छंटाई के नाम पर साफ कर दिया अलीपुर शिकारगाह जंगल, गिनती पहुंची 3 हजार के पार; चार अधिकारी सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।