विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में अकेली पाकर BCA छात्रा पर ब्लेड से हमला, फरीदाबाद में खौफनाक वारदात; नकाबपोश फरार

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:29 PM (IST)

फरीदाबाद के बुढ़ैना गांव में एक नकाबपोश युवक ने घर में घुसकर अकेली बीसीए छात्रा पर ब्लेड से हमला कर ...और पढ़ें

फरीदाबाद में छात्रा पर ब्लेड से हमला। फोटो: सांकेतिक

फरीदाबाद में छात्रा पर ब्लेड से हमला। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. बुढ़ैना गांव में बीसीए छात्रा पर ब्लेड से हमला हुआ

  2. नकाबपोश युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया

  3. पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बुढ़ैना गांव में रहने वाली बीसीए की छात्रा पर नकाबपोश युवक ने घर में घुसकर ब्लेड से हमला कर दिया। छात्रा के हल्ला मचाने पर आरोपित युवक वहां से फरार हो गया।

घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वहीं छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

घर में घुसकर छात्रा पर किया हमला

मूलरूप से ओड़िशा के रहने वाले एक व्यक्ति चिकन शाप की दुकान पर काम करते हैं। लाकडाउन के बाद वह फरीदाबाद आए थे। वहीं उनकी बेटी तीन माह पहले उनके पास आई है। वह बुढै़ना गांव में अपनी बेटी के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीसीए कर रही है। सोमवार को करीब दोपहर को तीन बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांध कर घर पर घुस गया।

जैसे ही उनकी बेटी ने आरोपित को देखा तो उसने ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपित फरार हो गया।

गले और माथे पर किए वार

जब उन्होंने अपनी बेटी को काल किया तो पूरे मामले की जानकारी मिली। छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसको इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। आरोपित ने छात्रा के गले और माथे पर वार किए है।

सीसीटीवी से हमलावर की तलाश

खेड़ी थाना पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक हमलावर की पहचान नही हो सकी है। इंचार्ज राकेश के मुताबिक फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सेल्फी के चक्कर में झील में गिरा किशोर, रात भर नहीं मिला सुराग; SDRF तलाश में जुटी