विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वॉशरूम में 5 मिनट से ज्यादा रुकने की इजाजत नहीं, रात में साथ करती थी डिलीवरी... पत्नी के शक से परेशान युवक लापता

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:09 PM (IST)

फरीदाबाद में पत्नी के शक और पाबंदियों से परेशान होकर एक 24 वर्षीय युवक अरमान खान वीडियो बनाकर लापता हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. फरीदाबाद में पत्नी के शक से परेशान युवक लापता हुआ।

  2. पिता ने पत्नी पर हर गतिविधि निगरानी का आरोप लगाया।

  3. लापता होने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर आरोप लगाए थे।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पत्नी के शक और पाबंदियों से परेशान होकर वीडियो बनाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय अरमान खान के मामले में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। अरमान के पिता अख्तर खान का दावा है कि उसकी पत्नी आलिया को उस पर इस कदर शक था कि वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रखती थी।

यहां तक कि वह देर रात अरमान के साथ बाइक पर जोमैटो की डिलीवरी करने भी जाती थी, ताकि पता लगा सके कि वह वास्तव में काम कर रहा है या किसी से मिलने जा रहा है। पिता के मुताबिक, अरमान को वाशरूम में पांच मिनट से ज्यादा रुकने की भी इजाजत नहीं थी।

गांव मवई निवासी अरमान जोमैटो में डिलीवरी का काम करने के साथ बीफार्मा की पढ़ाई भी कर रहा था। पिता का आरोप है कि पत्नी रोज उसके काल रिकार्ड चेक करती थी। घर में किसी से फोन पर बात करने की जानकारी भी उसे देनी पड़ती थी। यहां तक कि बाथरूम में मोबाइल ले जाने पर भी सवाल उठाए जाते थे।

अरमान की शादी करीब साढ़े नौ महीने पहले आलिया से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिवार के मुताबिक, विवाद सुलझाने के लिए तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी।

परिवार से अलग किराए पर रहने लगा था अरमान

पिता अख्तर खान के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते करीब एक महीने पहले अरमान पत्नी के साथ परिवार से अलग किराए के मकान में रहने लगा था। आलिया करीब आठ महीने की गर्भवती है। पिता का आरोप है कि लगातार विवाद और तनाव के कारण अरमान पर कर्ज भी बढ़ गया था और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

वीडियो में कहा- पत्नी के शक ने इस हाल में पहुंचाया

लापता होने से पहले अरमान ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पत्नी आलिया पर लगातार शक करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। वीडियो में वह कहता है कि उसे हर मिनट का हिसाब देना पड़ता था। वह क्या खा रहा है, किससे बात कर रहा है, कहां जा रहा है और किसके साथ है, इन सभी बातों पर पत्नी सवाल करती थी। उसने माता-पिता और भाई-बहनों से अलग करने तथा कर्ज में डुबोने के आरोप भी लगाए। वीडियो के अंत में उसने आगरा नहर में मिलने की बात कही थी।

182 बार कॉल, फिर भी नहीं मिला जवाब

परिवार के मुताबिक, सोमवार रात अरमान घर नहीं लौटा तो पत्नी ने उसे 182 बार फोन किया, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। खेड़ी थाना प्रभारी राकेश के अनुसार, अरमान और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

करीब सात महीने पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। युवक के मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर अरमान की पत्नी आलिया ने सारे आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह केवल काम से काल करती थी।

वॉशरूम में पांच मिनट रुकने पर पाबंदी की बात को भी उन्होंने गलत बताया है। उन्होंने ससुराल वालों पर अरमान की दूसरी शादी कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अरमान व ससुराल वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- शाहदरा से महज 42 किमी दूर तड़पता रहा बेटा, थानों के चक्कर काटता रहा परिवार; सोती रही दो राज्यों की पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।