विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, शादी से इनकार के बाद उठाया कदम

By Harender NagarEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 05 Apr 2026 06:37 PM (IST)

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में 28 वर्षीय निखिल ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर युवक ने लगाई फांसी। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर युवक ने लगाई फांसी। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

HighLights

  1. युवक ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल पर फांसी लगाई।

  2. शादी से इनकार के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल के दौरान 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय कालोनी निवासी युवती के साथ जवाहर कालोनी निवासी निखिल का करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे और इस संबंध में स्वजन के बीच बातचीत भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवती ने शादी से इंकार करना शुरू कर दिया था, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

युवती ने तुरंत निखिल के दोस्तों को फोन कर सूचना दी

रविवार शाम करीब पांच बजे निखिल की युवती से व्हाट्सएप पर चैट हुई। इसके बाद उसने वीडियो कॉल की और कॉल के दौरान ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देख युवती ने तुरंत निखिल के दोस्तों को फोन कर सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचे तो निखिल को कमरे में फंदे पर लटका पाया।

बताया गया है कि घटना के समय निखिल घर पर अकेला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां उज्जैन गई हुई थी, जबकि छोटा भाई सौरभ भी घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दो साल से टूटी हुई औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, 500 से अधिक फैक्ट्री संचालक परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।