फरीदाबाद में दो साल से टूटी हुई औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, 500 से अधिक फैक्ट्री संचालक परेशान
फरीदाबाद के नंगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र में दो साल से सड़क टूटी होने से 500 से अधिक फैक्ट्री संचालक परेशान ...और पढ़ें
-1775386569192_m.webp)
नंगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र में दो साल से सड़क टूटी होने से 500 से अधिक फैक्ट्री संचालक परेशान।
HighLights
नंगला गुजरान औद्योगिक सड़क दो साल से टूटी है।
500 से अधिक फैक्ट्री संचालक पानी भरने से परेशान।
निगम ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नंगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र में दो साल से सड़क टूटी होने के कारण 500 से अधिक फैक्ट्री संचालक परेशान है। हल्की सी वर्षा में इस सड़क पर पानी जमा हो जाता है।
फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि वह हर साल लाखों रुपये का राजस्व सरकार को देते हैं। लेकिन उनकी सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। टूटी सड़क को लेकर निगम में भी कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
पानी जमा होने से तारकोल की सड़क फिर से टूट गई
नंगला गुजराज में निगम की ओर से पांच से छह साल पहले तारकोल की सड़क इंडस्ट्री एरिया में बनाई गई थी। सड़क बनाने के दौरान पानी निकासी को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसकी वजह से वर्षा का पानी इन सड़कों पर जमा हो जाता है। वर्षा का पानी जमा होने से तारकोल की सड़क फिर से टूट गई। अब पिछले दो माह से सड़क टूटी हुई है।
नगर निगम को तीन बार शिकायत दी जा चुकी है। टूटी सड़क को लेकर निगम के अधिकारियाें ने निरीक्षण भी किया था। लेकिन उसके बाद से कोई काम शुरू नहीं किया गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी इन सड़कों से होकर गुजरते हैं। कई बाइक सवार टूटी सड़क पर गिर भी चुके हैं। - सतपाल, सदस्य, नंगला गुजरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
वर्षा के सीजन में तो यह सड़क पूरी तरह से ब्लाक हो जाती है। फैक्ट्रियों को अपना वाहन लाने जाने में भी दिक्कत होती है। निगम की ओर से शहर में अलग-अलग जगहाें पर सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। लेकिन औद्योगिक क्षेत्र की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। नगर निगम आयुक्त को सड़क बनवाने को लेकर पत्र भी लिखा गया है। वर्षा के सीजन से पहले सड़क बन जाएगी तो काफी सहूलियत होगी। - जोगिन्दर,सदस्य, नंगला गुजरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
नंगला गुजरान औद्योगिक क्षेत्र को लेकर पटवारी से रिपोर्ट मांगी है। इस क्षेत्र के निगम दायरे में आने को लेेकर संशय है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा। - सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जेठानी को जिंदा जलाने के मामले में एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर