विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के बाहर खड़े होकर लगाए पाकिस्तान और ISI के समर्थन में नारे, फरीदाबाद पुलिस ने शुरू की वीडियो की जांच

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:22 AM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक युवक पर पाकिस्तान, आईएसआई और हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें युवक की पहचान सुन्नी खान के रूप में हुई है।

आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने का आरोप। (फोटो: वीडियो ग्रैब)

आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने का आरोप। (फोटो: वीडियो ग्रैब)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-3 में एक युवक द्वारा पाकिस्तान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने का मामला सामने आया है।

युवक की पहचान सुन्नी खान के रूप में बताई जा रही है। वह सेक्टर 3 में रहता है। आरोप है कि उसने अपने घर के सामने खड़े होकर पाकिस्तान जिंदाबाद, आईएसआई जिंदाबाद और हाफिज सईद जिंदाबाद के नारे लगाए।

घटना का वीडियो आया सामने

युवक की इस नारेबाजी को सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद घटना का वीडियो सामने आया, जिसके बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, नारेबाजी के घटनाक्रम और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से मामले में किसी निष्कर्ष या आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अवैध रूप से पेड़ काटने वालों पर गिरी गाज, केस दर्ज, पुलिस ने ठेकेदार को दबोचा

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य आगाज, पहले दिन 20 प्रतियाोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।